फेसबुक पर प्यार, लगा 21 लाख का चूना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट फेसबुक पर ऑनलाइन दोस्ती के बाद फोन पर लबीं बातों के साथ प्यार परवान चढ़ा। परिवारवालों से शादी के लिए बात करवा बोड़िया कमालपुर के युवक को 21 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित युवक ने पुलिस को दो युवतियों समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बोडिया कमालपुर निवासी संदीप ने शिकायत दी है कि कुछ माह पहले सोशल साइट पर उसकी निकिता नाम की युवती से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे चैटिंग के बाद दोनों ने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया और दोनों में प्यार हो गया। इस दौरान युवती ने धीरे-धीरे कर विभिन्न कारण बताकर संदीप से लाखों रुपये ऐंठ लिए।
युवती ने शादी की बात कहकर फर्जी पारिवारिक सदस्यों से बात भी करवाई। साथ ही उसके पास आने और फिर फ्लाइट में चेकिंग के दौरान फंसने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर और रुपये मंगा लिए।
दो युवतियों समेत छह के खिलाफ मामला
इसके बाद भी तय समय तक निकिता नहीं आई तो संदीप ने उसे फोन लगाया। उसके बाद फोन नंबर बंद मिला। अन्य दोस्तों के मोबाइल नंबर ट्राई किए तो वे भी बंद मिले। सोशल साइट चेक की तो अकाउंट भी नहीं था।
तब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। संदीप ने सदर थाने में आरोपियों के मोबाइल और अन्य कांटेक्ट नंबर उपलब्ध करवाते हुए शिकायत दी है। साथ ही निकिता के साथ ही एक अन्य युवती सोनू, साहिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, पीयूष शर्मा नामक लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
कोट्स
पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि गोकलगढ़ में हुई हत्या के मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश के चलते अभी केस पढ़ नहीं सका हूं। - एएसआई वीरेंद्र सिंह, जांचकर्ता, सदर थाना