{"_id":"575ba82c4f1c1bca389c6e66","slug":"facebook-facebook-love-facebook-fraud-facebook-crime-facebook-blackmail-porn-picture-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर युवती ने कारोबारी को फांसा, अश्लील फोटो डालकर ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर युवती ने कारोबारी को फांसा, अश्लील फोटो डालकर ब्लैकमेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Mon, 13 Jun 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर युवतियों ने कारोबारियों को फंसाना शुरू कर दिया है। ताजा, मामला लुधियाना में सामने आया। यहां जालंधर की युवती ने लुधियाना के हौजरी कारोबारी की अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़के ने दो बार उसे 25 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन अब लड़की दो लाख रुपये मांग रही थी। न मिलने पर उसने जाली आईडी बना कर लड़के को बदनाम करने के लिए उसके परिवार वालों की फोटो से छेड़खानी कर फेसबुक पर डाल दी।
पुलिस ने गुरु नानकपुरा सिविल लाइंस के कारोबारी की शिकायत पर गढ़ा रोड की हरनीत कौर उर्फ हैरी पर डरा-धमका कर रुपये मांगने, अश्लील कमेंट करने और आई-टी एक्ट का पर्चा दर्ज कर लिया है। हरनीत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
दो साल पहले फेसबुक पर बनी थी दोस्त
कारोबारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो साल पहले हरनीत ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। चैटिंग करने के बाद हरनीत ने उसे मिलने वीवा मॉल बुलाया व बहाने से 5 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद फिर बुलाया और बीस हजार रुपये ले लिए। तीसरी बार मिलने से मना किया तो धमकियां देने लगी। उसनेे सारी बात अपने घरवालों को बता दी। उन्होंने हरनीत के घरवालों से बात की जिन्होंने यकीन दिलाया कि हरनीत ऐसा कुछ नहीं करेगी।

फर्जी आई-डी बना डाली फोटो और धमकाया भी
kjhfifripf
- फोटो : Independent
हरनीत ने अपनी आई-डी बंद की और सवरीत कौर नाम से जाली आई-डी बनाई। उसी आई-डी से उसने कारोबारी की मां और भाभी की अश्लील फोटो तैयार की व फेसबुक पर डाल दी। कारोबारी के घरवालों का नंबर भी डाल दिया। लोग उस नंबर पर फोन कर गलत बातें करने लगे। हरनीत से बात करने पर वह उलटा धमकाने लगी।
घरवालों ने बेटी को खुद किया पुलिस के हवाले
हरनीत कपड़ा व्यापारी की बेटी है, लेकिन गलत संगत में पड़ गई थी। उसके परिवार वालों को मालूम था कि हरनीत ने कारोबारी के साथ जो किया गलत किया है। लुधियाना पुलिस ने जब हरनीत पर पर्चा दर्ज कर जानकारी उसके घरवालों को दी तो हरनीत के घरवालों ने खुद लुधियाना आकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।