फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   eye witness exposed big secrets in zulfiqar khan sexual harassment case

जुल्फिकार के खिलाफ आई विटनेस की गवाही, चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 12 Aug 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
eye witness exposed big secrets in zulfiqar khan sexual harassment case
जुल्फिकार, चंडीगढ़ - फोटो : file photo
बच्चों से कुकर्म मामले में आरोपी जुल्फिकार खान के खिलाफ आई विटनेस ने बयान दर्ज कराए। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। साथ 2003 से 08 तक काम करने वाले एक कर्मी ने शुक्रवार को जिला अदालत में बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


उसने अदालत को बताया कि उसने थिएटर एज संस्था के संचालक जुल्फिकार को 2008 में दो बच्चों के साथ गलत काम करते देखा था। इसके अलावा दो अन्य गवाह जिनमें एक सरकारी डॉक्टर और एक रिकवरी विटनेस कांस्टेबल के भी बयान हुए।
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी। शुक्रवार को मामले में जुल्फिकार के साथ काम कर चुके जमशेर सिंह ने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने उसे केस में आई विटनेस बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नाबालिगों के साथ गलत करम करते देखा

eye witness exposed big secrets in zulfiqar khan sexual harassment case
जुल्फीकार खान - फोटो : फाइल फोटो
जमशेर सिंह ने अदालत में बताया कि वह 2003 से 2008 तक थिएटर एज एनजीओ में काम करता था। यहां वह सामान लाने ले जाने, बच्चों को लाना और उन्हें छोड़ने जाना, खाने की व्यवस्था करने के अलावा और अन्य तरह के काम करता था।

अदालत में दिए बयान में जमशेर ने कहा कि 2008 में उसने सेक्टर-25 के मकान में जुल्फिकार को दो नाबालिगों के साथ गलत काम करते देखा था। उस समय वह यह देख हतप्रभ हो गया था। इसके बाद से वह संस्था छोड़ना चाह रहा था, लेकिन जुल्फिकार ने उसे वहां काम करने को विवश किया।

इसके बावजूद 2-3 माह बाद उसने संस्था छोड़ दी। वहीं शुक्रवार को पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल करने वाले सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कुलबीर सिंह और पुलिस के रिकवरी विटनेस कांस्टेबल जसबीर सिंह की गवाही हुई। डॉक्टर ने पीड़ितों के मेडिकल संबंधी बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed