फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Expose official hoarding of wheat stocks, was the big game

सरकारी गेहूं की कालाबाजारी का पर्दाफाश, ऐसे हो रहा था बड़ा खेल

Mon, 07 Nov 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 07 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Expose official hoarding of wheat stocks, was the big game
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए सरकारी गेहूं की कालाबाजारी करते एक कैंटर सहित आरोपी को काबू किया गया है। 

विज्ञापन


थाना झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि की गश्त पर तैनात पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी सुरेंद्र निवासी गांव सिलानी जालिम की गुरुकुल के पास आटा मिल है। 
विज्ञापन


वह गुरुग्राम-झज्जर रोड वाले वेयर हाउस के गोदाम से कर्मचारियों से मिलीभगत करके अपने कैंटर में सरकारी गेहूं के कट्टे अपने मिल में ले गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की उपस्थिति में गुरुकुल के नजदीक आटा मिल पर छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मिल से एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू करके पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुरेंद्र बताया और खुद को मिल का मालिक बताया। आटा मिल में एक कैंटर खड़ा मिला, जिसमें सरकारी अनाज कट्टे बरामद हुए। इन कट्टों पर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा लिखा हुआ था।


 गिनती करने पर 50 कट्टे गेहूं बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी सुरेंद्र कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में कालाबाजारी धंधे में और कौन-कौन आरोपी शामिल हैं, के संबंध में खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed