फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineers had to solicit bribes expensive, chairman suspend both

इंजीनियरों को घूस मांगना पड़ा महंगा, चेयरमैन ने किया निलंबित

Fri, 25 Nov 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Engineers had to solicit bribes expensive, chairman suspend both
घूस लेने पर गिरफ्तार - फोटो : demo pic

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ व सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को काम के बदले रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। निगम के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर ने तत्काल प्रभाव से दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


 बुधवार देर शाम दोनों के निलंबन का निर्णय लिया गया। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के आपरेशन सर्किल दिल्ली के चीफ इंजीनियर बलवंत सिंह चौहान पर घूस मांगने और स्वीकार करने का आरोप है।
विज्ञापन


चेयरमैन की ओर से जारी निलंबन आदेशों में कहा गया है कि वे बिजली ठेकेदारों के साथ ही आम उपभोक्ताओं से नए कनेक्शन, बिजली लोड स्वीकृति, तकनीकी अनुमोदन और रोजाना के बिजली संबंधी कार्यों के लिए रिश्वत लेते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा बिजली वितरण निगम के दिल्ली और रेवाड़ी सर्कल में थे तैनात

Engineers had to solicit bribes expensive, chairman suspend both
घूस की रकम - फोटो : demo pic

निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय प्रबंध निदेशक कार्यालय विद्युत नगर हिसार रहेगा। बिना अनुमति वह स्टेशन नहीं छोड़ पाएंगे। चेयरमैन ने उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए हिसार के चीफ इंजीनियर दलीप सिंह दूड़ी को प्राथमिक जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

जांच अधिकारी को उनके पूरे कार्यकाल की जांच कर एक महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी। रेवाड़ी के आपरेशन सर्किल के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर इंद्रजीत यादव इलीट होम्स ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी दारूहेड़ा के प्रतिनिधियों से रिश्वत मांगने पर निलंबित किए गए हैं।

उन पर बिजली के लोड की क्षमता बढ़ाने के केस को बीओडी के लिए भेजने को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय भी विद्युत नगर हिसार के प्रबंध निदेशक का कार्यालय रहेगा। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए हिसार के चीफ इंजीनियर आपरेशन आरके सोढ़ा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 15 दिनों में आरोपों की जांच कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। 

शिकायतों पर की कार्रवाई : शत्रुजीत
बिजली वितरण निगम के चेयरमैन शत्रुजीत कपूर ने कहा कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ उनके पास शिकायतें आई थीं। उन्होंने अपने स्तर पर पहले इन्हें परखा और कार्यप्रणाली संदेहास्पद पाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed