फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineering student rape case came in shocking twist, Know

इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप मामले में आया चौंकाने वाला मोड़, जानिए

Sat, 21 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 21 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Engineering student rape case came in shocking twist, Know
रेप - फोटो : DEMO Pics

21 वर्षीय मेकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप के मामले में दरिंदे के तार पटियाला जेल से फरार क्रिमनल से जुड़ने का शक है। जब पंचकूला पुलिस आरोपी का सही स्केच तैयार नहीं कर पाई तो शुक्रवार को रेप पीड़िता से आरोपी का हुलिया जानने के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ नामी क्रिमनल के फोटो व स्केच दिखाए।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान जब रेप पीड़िता को पटियाला जेल से फरार क्रिमनल का स्केच दिखाया गया तो युवती की आंखें इसी क्रिमनल के स्केच पर थोड़ी देर के लिए ठहर गई। आरोपी का स्केच देख युवती ने पुलिस से कहा कि उस दरिंदे की शक्ल हू-ब-हू जेल से फरार इस अपराधी से मिलती है। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस आरोपी का सटीक स्केच बनवाने में जुटी है। ताकि कुछ पता लगाया जा सके। नाम न छापने की शर्त पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक की जांच में पुलिस ने कुछ नामी क्रिमनल की लिस्ट बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में सिम मिला तो लिया नंबर

Engineering student rape case came in shocking twist, Know
पु‌लिस - फोटो : file photo

जो कि इस समय फरार हैं। पुलिस को यकीन है कि रेप की वारदात को अंजाम देने वाला पेशेवर क्रिमनल है। ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी के पास एक तेजधार खंजर और पिस्टल थी। जो एक आम इंसान के पास नहीं होती।

पर्स में सिम मिला तो लिया नंबर
पुलिस के सूत्रों की मानें तो आरोपी ने उसके पर्स में पड़े 1500 रुपये निकाले। युवती के पर्स में आरोपी को एक मोबाइल सिम मिला। आरोपी ने युवती से इस सिम का नंबर लिया और कहा कि वह युवती को इस नंबर पर कॉल करेगा।
 
आरोपी का हुलिया कुछ ऐसा
आरोपी का कद लगभग 5 फुट 11 इंच।
उम्र-32 से 35 साल के बीच।
शरीर-ह्रष्ट-पुष्ट।
मुंह पर दाढ़ी, नाक लंबी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed