इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप मामले में आया चौंकाने वाला मोड़, जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 वर्षीय मेकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप के मामले में दरिंदे के तार पटियाला जेल से फरार क्रिमनल से जुड़ने का शक है। जब पंचकूला पुलिस आरोपी का सही स्केच तैयार नहीं कर पाई तो शुक्रवार को रेप पीड़िता से आरोपी का हुलिया जानने के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ नामी क्रिमनल के फोटो व स्केच दिखाए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान जब रेप पीड़िता को पटियाला जेल से फरार क्रिमनल का स्केच दिखाया गया तो युवती की आंखें इसी क्रिमनल के स्केच पर थोड़ी देर के लिए ठहर गई। आरोपी का स्केच देख युवती ने पुलिस से कहा कि उस दरिंदे की शक्ल हू-ब-हू जेल से फरार इस अपराधी से मिलती है।
फिलहाल पुलिस आरोपी का सटीक स्केच बनवाने में जुटी है। ताकि कुछ पता लगाया जा सके। नाम न छापने की शर्त पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक की जांच में पुलिस ने कुछ नामी क्रिमनल की लिस्ट बनाई है।
पर्स में सिम मिला तो लिया नंबर
जो कि इस समय फरार हैं। पुलिस को यकीन है कि रेप की वारदात को अंजाम देने वाला पेशेवर क्रिमनल है। ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी के पास एक तेजधार खंजर और पिस्टल थी। जो एक आम इंसान के पास नहीं होती।
पर्स में सिम मिला तो लिया नंबर
पुलिस के सूत्रों की मानें तो आरोपी ने उसके पर्स में पड़े 1500 रुपये निकाले। युवती के पर्स में आरोपी को एक मोबाइल सिम मिला। आरोपी ने युवती से इस सिम का नंबर लिया और कहा कि वह युवती को इस नंबर पर कॉल करेगा।
आरोपी का हुलिया कुछ ऐसा
आरोपी का कद लगभग 5 फुट 11 इंच।
उम्र-32 से 35 साल के बीच।
शरीर-ह्रष्ट-पुष्ट।
मुंह पर दाढ़ी, नाक लंबी।