फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineer dies due to uncontrolled bike, accident

आंधी में अनियंत्रित हुई बाइक, हादसे में इंजीनियर की मौत

Tue, 30 May 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Engineer dies due to uncontrolled bike, accident
- फोटो : Demo Pic
रविवार रात को तेज आंधी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी पर भारी पड़ी। दोस्त के साथ बाइक पर मोहाली से चंडीगढ़ खाना खाने आ रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बाइक आंधी मेें अनियंत्रित हो गई और सांकेतिक बोर्ड से जा टकराई। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसके दोस्त के पैर की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर घायल दोस्त दीपक ने बताया कि वह मोहाली में बीटेक कर रहा है। हादसे में उसके 27 वर्षीय दोस्त प्रिंस सचदेवा की मौत हुई है। वह चंडीगढ़, आईटी पार्क स्थित एक आईटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर था। दोनों मोहाली, सेक्टर-70 के पीजी में रहते थे। प्रिंस मूलरूप से अबोहर का रहने वाला था।
विज्ञापन


नहीं पहना था हेलमेट, सिर में लगी चोट
दीपक ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण दोनों रात करीब 12:30 बजे चंडीगढ़ में खाना खाने निकले। जैसे ही उन्होंने सेक्टर-34/35 का चौक क्रॉस किया और सेक्टर-22 की ओर बढ़े तो  सेक्टर-22 के लाइट प्वाइंट से कुछ ही दूरी पर अचानक आंधी के झोंके से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड से जा टकराई। प्रिंस के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर ने दोनों को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सिर में चोट लगने के कारण प्रिंस की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed