{"_id":"592c714f4f1c1bde7bbda82a","slug":"engineer-dies-due-to-uncontrolled-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में अनियंत्रित हुई बाइक, हादसे में इंजीनियर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी में अनियंत्रित हुई बाइक, हादसे में इंजीनियर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 30 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात को तेज आंधी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी पर भारी पड़ी। दोस्त के साथ बाइक पर मोहाली से चंडीगढ़ खाना खाने आ रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बाइक आंधी मेें अनियंत्रित हो गई और सांकेतिक बोर्ड से जा टकराई। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसके दोस्त के पैर की हड्डी टूट गई।
हादसे में गंभीर घायल दोस्त दीपक ने बताया कि वह मोहाली में बीटेक कर रहा है। हादसे में उसके 27 वर्षीय दोस्त प्रिंस सचदेवा की मौत हुई है। वह चंडीगढ़, आईटी पार्क स्थित एक आईटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर था। दोनों मोहाली, सेक्टर-70 के पीजी में रहते थे। प्रिंस मूलरूप से अबोहर का रहने वाला था।
नहीं पहना था हेलमेट, सिर में लगी चोट
दीपक ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण दोनों रात करीब 12:30 बजे चंडीगढ़ में खाना खाने निकले। जैसे ही उन्होंने सेक्टर-34/35 का चौक क्रॉस किया और सेक्टर-22 की ओर बढ़े तो सेक्टर-22 के लाइट प्वाइंट से कुछ ही दूरी पर अचानक आंधी के झोंके से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड से जा टकराई। प्रिंस के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर ने दोनों को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सिर में चोट लगने के कारण प्रिंस की मौत हो चुकी है।