फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between Lawrence Bishnoi gang henchmen and police in Jalandhar

Jalandhar: लॉरेंस के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद दो गिरफ्तार, पगड़ी ने बचाई पुलिसकर्मी की जान

Sun, 21 Jan 2024 11:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jan 2024 11:02 AM IST
सार

पंजाब के जालंधर में रविवार की सुबह पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई। दोनों गैंगस्टरों को गोली लगी है। वहीं एक पुलिसकर्मी की जान पगड़ी की वजह से बच गई। गैंगस्टर की गोली पुलिसकर्मी के सिर को छूकर निकल गई। बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर दो लोगों की हत्या की फिराक में घूम रहे थे। दोनों रेकी भी कर चुके थे। 

विज्ञापन
Encounter between Lawrence Bishnoi gang henchmen and police in Jalandhar
जालंधर में मुठभेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटरों को पनाह देने वाले गैंगस्टर से जुड़े दो कुख्यात अपराधियों की जालंधर के गुलमोहर कॉलोनी में मुठभेड़ हो गई। दोनों गैंगस्टर गोली लगने के बाद घायल हो गए। वहीं सीआईए स्टाफ में तैनात एक पुलिसकर्मी की पगड़ी को छूकर गोली निकल गई। पुलिसकर्मी की जान बाल बाल बच गई।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ नाखा वाले बाग से सटी गुलमोहर कॉलोनी के अंदर हुई है। ये एरिया थाना भार्गव कैंप के अधीन आता है। हमारा मुलाजिम सुरक्षित है। मुठभेड़ सुबह करीब पौने 10 बजे हुई। दोनों गैंगस्टर कई केसों में भगौड़े थे। आरोपियों से पुलिस ने 30 और एक 32 बोर का पिस्टल बरामद किया है। गैंगस्टर नितिन और जसबीर सिंह उर्फ लक्की हत्या, जबरन वसूली, सुपारी किलिंग, डकैती सहित कई मामलों में वांछित थे।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में जालंधर का रहने वाला नितिन और होशियारपुर के बुल्लोवाल का रहने वाला आशीष है। दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखते हैं। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर जसमीत सिंह उर्फ लक्की के इशारे पर शहर में दो लोगों को टारगेट करने वाले थे। रेकी पहले ही कर चुके थे। इनके खिलाफ पंजाब में 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी कुलवंत सिंह ने कहा कि सुबह उनके पास कुछ पुलिस मुलाजिम पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरा एरिया सील किया गया है। आप घर के अंदर ही रहिएगा, क्योंकि ये नहीं पता कि लोग किस तरफ से आ जाएं। पुलिस ने दो बार चेतावनी देकर हमें पीछे किया। कुलवंत सिंह ने बताया कि मौके पर करीब 50 से ज्यादा गोलियां चली। 

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि 15 से 16 राउंड फायरिंग हुई और 18-19 गोलियां आरोपियों से बरामद हुई है। उक्त आरोपी कार में आए थे। पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों के संबंध लॉरेंस गैंग के सक्रिय गैंगस्टर बिन्नी गुर्जर के साथ भी सामने आए हैं। दोनों आरोपी लक्की और गुर्जर के साथ काफी समय से लिंक में थे। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नामजद मन्नू और रूपी को सिद्धू की हत्या के बाद लक्की ने होशियारपुर में अपने पास ठहराया था। लक्की एक साल पहले अमेरिका भाग गया था।

पुलिस को मिला इनपुट, सीआईए ने घेरी कार

टारगेट किलिंग के लिए जालंधर में घूम रहे गैंगस्टरों का इनपुट मिलने पर सीआईए की टीम रेड पहुंची। इस बीच टीम ने सड़क पर आरोपियों की आई-20 कार को घेरा लिया। इस दौरान ड्राइवर सीट पर बैठे आरोपी ने शीशे के अंदर से पुलिस पर गोली चलाई। गोली पुलिस मुलाजिम की पगड़ी पर लगी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। सीआईए टीम में शामिल एएसआई निशान सिंह ने बताया कि मैं टीम के साथ घटनास्थल पर गया था। सबसे आगे मैं था। गैंगस्टरों ने सीधी गोली मेरे सिर पर मारी, जोकि मेरी पगड़ी में फंस गई। घटना में मुझे किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंची है। 

25 लाख रुपये में बड़े नेता और एक अन्य को था मारना

शहर के एक बड़े नेता और अन्य व्यक्ति को मारने के लिए दोनों गैंगस्टरों को करीब 25 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। काम होने के बाद पैसे मिलने थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने बड़ी वारदात से पहले ही गैंगस्टरों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed