फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between gangster and police in Firozpur of Punjab

Punjab News: फिरोजपुर में पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी, दूसरा भाग निकला

Tue, 10 Oct 2023 04:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

गैंगस्टर दलेर के खिलाफ पंजाब के 17 थानों में हत्या और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। फिरोजपुर सदर पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Encounter between gangster and police in Firozpur of Punjab
मौके पर मौजूद सीआईए और पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में फाजिल्का राजमार्ग पर स्थित कैनाल कालोनी चौक के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर दलेर सिंह निवासी खाईफेमीकी जिला के पांव में गोली लगी है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस को तलाशी में .32 बोर का पिस्तौल (अवैध), दो कारतूस और तीन खोखे मिले हैं। 

विज्ञापन


दलेर के खिलाफ पंजाब के 17 थानों में हत्या और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। फिरोजपुर सदर पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) स्टाफ और थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फाजिल्का-फिरोजपुर राजमार्ग पर स्थित कैनाल कालोनी चौक के पास नाकाबंदी की। फिरोजपुर की तरफ से बाइक पर गैंगस्टर दलेर सिंह और उसका साथी गांदी आ रहा था। दोनों ने नाका देख वहां से बचकर निकलने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली गैंगस्टर दलेर के दाहिने पांव पर लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। दलेर को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि दलेर के दाहिने पांव में गोली लगी है। बाकी वह ठीक है। मुठभेड़ के दौरान सीआईए स्टाफ प्रभारी हरप्रीत सिंह और थाना सदर फिरोजपुर के प्रभारी रवि चौहान मौजूद रहे।


एसपी (डिटेक्टिव) रणधीर कुमार ने बताया कि दलेर सिंह पर पंजाब के कई थानों में हत्या, एनडीपीएस और लूटपाट के 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। हरियाना के थाना में दो, मानसा में पांच, थाना कैंट फिरोजपुर में एक, फिरोजपुर सदर में एक, मक्खू में तीन, जीरा में एक, अमृतसर में दो और फरीदकोट में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दलेर के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed