{"_id":"61500bd58ebc3e041e6fdd59","slug":"elderly-man-killed-with-sharp-weapons-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में हत्या: आधी रात परिवार पर हमला कर ली बुजुर्ग की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा में हत्या: आधी रात परिवार पर हमला कर ली बुजुर्ग की जान
Sun, 26 Sep 2021 12:02 PM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:02 PM IST
सार
शिकायत दी गई है कि जसवीर कौर ने भागकर जान बचाई। सूचना पाकर बडागुढा थाना इंचार्ज अवतार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन व डीएसपी धर्मवीर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि हरमेल सिंह के दो बेटे हैं ।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में परिवार पर हमला कर बुजुर्ग की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला बडागुढा के गांव लक्कडावाली का है, जहां 50 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- परिवर्तन: पंजाब की नई कैबिनेट में लुधियाना के दो विधायकों को मिलेगी जगह, आशु के साथ कोटली भी बनेंगे मंत्री
विज्ञापन
मृतक की पहचान हरमेल सिंह पुत्र जरनैल सिंह के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार हरमेल सिंह अपनी पत्नी जसवीर कौर के साथ शनिवार रात को घर पर था। मृतक की पत्नी जसवीर कौर ने पुलिस को बताया कि करीब ढाई-तीन बजे एक व्यक्ति, जिसने अपना मुंह ढक रखा था। घर के अंदर आया और आंगन में सो रहे हरमेल सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा : सरकार की सख्ती, बच्चों को सड़ा अनाज, खराब दूध वितरित करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
पत्नी बोली- मैंने भागकर जान बचाई
जसवीर कौर ने बताया कि उसने भागकर जान बचाई। मामले की सूचना पाकर बडागुढा थाना इंचार्ज अवतार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन व डीएसपी धर्मवीर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि हरमेल सिंह के दो बेटे हैं, जिसमें से एक पंजाब पुलिस में भर्ती होने के लिए एग्जाम देने गया था, जबकि दूसरा ड्राइविंग का काम करता है।