फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   eight years old boy beaten by police officers in bernala of punjab

8 साल के मासूम को पुलिस वालों ने थप्पड़, लात और घूंसों से पीटा, वजह मामूली सी

Wed, 13 Jun 2018 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Wed, 13 Jun 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
eight years old boy beaten by police officers in bernala of punjab
बच्चे को पीटा - फोटो : amar ujala
रक्षक ही बने भक्षक, पुलिस वालों ने आठ साल के मासूम को थप्पड़, लात और घूंसों से पीटा। इसकी वजह जानकर शर्मसार हो गए अफसर। घटना पंजाब के बरनाला की है। अनाज मंडी स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक आठ वर्षीय बच्चे वहां के शौचालय में पेशाब कर दी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए तीन पुलिसकर्मियों व मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी ने बच्चे को जमकर पीटा। हालत खराब होने पर परिजन और पड़ोसी बच्चे को सिविल अस्पताल ले गए। वहां पुलिस कर्मचारी ने छुट्टी कराकर बच्चे को घर ले जाने का दबाव बनाया। इससे गुस्साए बच्चों ने सिविल अस्पताल में रोष प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी सिटी राजेश कुमार छिब्बर का कहना है कि उन्होंने थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह से मामले की रिपोर्ट मांगी है। थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुई घटना

eight years old boy beaten by police officers in bernala of punjab
पीट-पीटकर ली जान
अनाज मंडी परिसर में बनी झुग्गियों में रहने वाले संजय कुमार व माता सुशीला रानी ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे उनका आठ वर्षीय शैंकी वहां शौचालय में पेशाब कर रहा था। इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों और मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी ने आकर शैंकी को पकड़ लिया और बिना वजह ही बेरहमी से शैंकी शुरू कर दी है।

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह उसे छुड़ाने पहुंचे। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद पुलिसकर्मी और काउंसिल कर्मचारी घायल हालत में बच्चे को छोड़कर भाग गए। बच्चा पेट दर्द की बात कहते हुए बेहोश हो गया। पड़ोसियों की मदद से घायल शैंकी को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया।

बच्चे के माता-पिता का आरोप है इसी बीच एक पुलिस मुलाजिम अस्पताल पहुंचा और उन पर बच्चे की छुट्टी कराकर घर ले जाने का दबाव बनाने लगा। पुलिस कर्मचारी की इस हरकत से बच्चे के परिजन और पड़ोसी भड़क गए और वहां रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बच्चे के परिजनों ने पुलिस से आरोपी पुलिस मुलाजिमों और मार्केट कमेटी के कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed