फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight including seven officers of PSPCL suspended

Punjab News: बिजली मंत्री का एक्शन, भ्रष्टाचार में लिप्त पीएसपीसीएल के सात अफसरों समेत आठ को किया निलंबित

Fri, 05 May 2023 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 May 2023 12:07 AM IST
सार

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीनों मामलों में सीनियर अधिकारियों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Eight including seven officers of PSPCL suspended
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भ्रष्टाचार में लिप्त तीन अलग-अलग मामलों में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सात अफसरों समेत आठ को निलंबित कर दिया। इनमें चार एसडीओ, एक एसईडी, एक जेई, एक डिवीजनल अकाउंटेंट और एक लाइनमैन शामिल है। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


बिजली मंत्री ने बताया कि मुबारकपुर एसडीओ गुरजिंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर औद्योगिक कनेक्शन जारी करने के मामले में आवेदक को परेशान करने का आरोप लगा था। पीएसपीसीएल के इन्फोर्समेंट विंग ने इस मामले की जांच की और आरोप सही मिला। दूसरे मामले में गबन के आरोप में एसडीओ हरजीत सिंह, दर्शन सिंह, सब डिविजन बस्सियां के एसडीओ छिंदर पाल सिंह, जेई दलजीत सिंह और लाइनमैन अजीतपाल सिंह को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


इन पर पीएसपीसीएल के स्टोरों से निकाली गई सामग्री को गोलमोल करने का आरोप है। इस मामले की पीएसपीसीएल के ऑडिट विंग ने जांच की थी। तीसरे मामले में सब डिवीजन अमलोह के अतिरिक्त एसईडी सुमेल सिंह और डिवीजनल अकाउंटेंट किरन कुमार को निलंबित किया गया। इन पर पीएसपीसीएल के फंडों में घपले का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई रिश्वत मांगे तो तुरंत बिजली मंत्री को सूचना दें
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीनों मामलों में सीनियर अधिकारियों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है। इन गतिविधियों में शामिल पाए गए किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। 

विभाग के किसी भी मुलाजिम की तरफ से अगर किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार में शामिल होने का कोई मामला सामने आया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली मंत्री ने पंजाब के लोगों से भी अपील की है कि वे राज्य से रिश्वतखोरी को जड़ से उखाड़ने के लिए सरकार को सहयोग दें और अगर बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो तुरंत उनके दफ्तर को सूचना दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed