फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   efforts of Sexual Harassment with A minor child in Firozpur

नशे में धुत चालक ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, हरकत में आई पुलिस

Wed, 19 Dec 2018 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Dec 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
efforts of Sexual Harassment with A minor child in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर

शराब के नशे में धुत्त एक ट्रक चालक ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चालक बच्ची को उठाकर ट्रक के अंदर ले गया था। उसी समय मां बच्ची को तलाशते हुए मौके पर पहुंच गई और बच्ची को छुड़वाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख पुलिस हरकत में आई और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है।

विज्ञापन


 मंगलवार देर शाम थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान दर्ज किए। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार देर शाम छह बजे वह कपड़े धो रही थी। उसकी सात साल की बच्ची खेल रही थी। वहीं पर एक आढ़ती का चालक ट्रक लेकर खड़ा था। नशे में धुत्त ट्रक चालक उसकी बच्ची को उठाकर ट्रक में ले गया। उसकी बच्ची नजर नहीं आई तो वह बच्ची की तलाश करने लगी। 
विज्ञापन


आरोपी चालक ट्रक में बच्ची के कपड़े उतार कर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसने ट्रक पर चढ़कर बच्ची को आरोपी से बचाया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने बताया कि वह थाना सिटी और सिविल अस्पताल भी गई, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर शहर के कुछ गणमान्य व्यक्तियों ने उसकी मदद की। लोगों ने पीड़ित परिवार का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसे देख कर घटनास्थल पर डीएसपी और थाना सिटी प्रभारी पुष्विंदर कुमार पहुंचे। थाना सिटी प्रभारी पुष्विंदर ने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed