फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ed raid on swami devi dayal institute owner houses, 42 lakh currency recovered

देवीदयाल इंस्टीट्यूट मालिक के घर ईडी की रेड, 42 लाख की करेंसी पकड़ी

Mon, 19 Dec 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Dec 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
ed raid on swami devi dayal institute owner houses, 42 lakh currency recovered
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
चंडीगढ़ में तीसरी बार लाखों की करेंसी बरामद हुई। ईडी ने मनीमाजरा के कॉलेज के मालिकों के घर छापा मार 42 लाख की करेंसी पकड़ी। प्रवर्तन निदेशालय  ने स्वामी देवीदयाल इंस्टीट्यूट आफ कालेजेज के मालिकों के मनीमाजरा एनएसी स्थित तीन मकानों में छापा मारा।
विज्ञापन


देर रात खबर लिखे जाने तक तीनों घरों में छापे की कार्रवाई जारी थी। डिप्टी डायरेक्टर गुरनाम सिंह के नेतृत्व में ईडी की टीम ने शाम सात बजे मनीमाजरा के शिवालिक एन्क्लेव स्थित मकान नंबर 14, 15 और 15 पर छापा मारा।
विज्ञापन


ये मकान स्वामी देवीदयाल इंस्टीट्यूट आफ कालेजेज के मालिकों मोतीलाल जिंदल, अमित जिंदल और अशोक जिंदल के हैं। विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि खबर लिखे जाने तक ईडी ने 42 लाख की नई करेंसी जब्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चंडीगढ़ में ईडी सेक्टर 22 में दो जगहों से नगदी बरामद कर चुकी है। सेक्टर 22 में कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन के घर से 2.19 करोड़ बरामद किए थे। इसी सेक्टर के महाराजा टेलर के जोगिंदर सिंह के मोहाली स्थित घर से ईडी ने 30 लाख की नकदी व ढाई किलो सोना बरामद किया था।

पानीपत में दस लाख से ज्यादा की करेंसी पकड़ी

ed raid on swami devi dayal institute owner houses, 42 lakh currency recovered
पानीपत में पकड़ी गई लाखों की करेंसी
पानीपत में महिला थाना पुलिस ने जीटी रोड टोल प्लाजा पर बसों में दिल्ली से पुरानी करेंसी के नोट ले जाते गत्ते के एक व्यापारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर 10,12,500 रुपये बरामद किए हैं। इस राशि में नई करेंसी में दो हजार के केवल 50 हजार रुपये ही थे।

बाकी रकम पुरानी करेंसी की है। इन तीनों में से एक 2,72,500 रुपये लेकर चंडीगढ़ आ रहा था। महिला थाना प्रभारी मीना ने बताया कि टोल प्लाजा पर दिल्ली से आने वाली बस में बैठे यूपी निवासी रामकृपाल से 2,72,500 रुपये बरामद किए। वह दिल्ली से रकम लेकर चंडीगढ़ जा रहा था।

दूसरी बस में हिसार निवासी उमेश अरोड़ा से के बैग से ढाई लाख बरामद किए गए। वह दिल्ली से पैसे लेकर तरावड़ी जा रहा था। जांच के दौरान तीसरी बस से मेरठ निवासी हरभजन को 4.90 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया।

अमृतसर में 16 लाख की करेंसी समेत चार तस्कर काबू

ed raid on swami devi dayal institute owner houses, 42 lakh currency recovered
पानीपत में पकड़ी गई लाखों की करेंसी
अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने पांच किलो 600 ग्राम हेरोइन और करीब 15.99 लाख की करेंसी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई करेंसी में 12 लाख के नए नोट शामिल हैं।

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर के आईजी एमएफ फारुकी ने रविवार को बताया कि शनिवार को टीम ने कारज सिंह काजी, मलकीत सिंह और जसविंदर सिंह जस्सा निवासी गांव गुलामीवाला, हरिके जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया।

तलाशी में तीनों से 600 ग्राम हेरोइन और 12 लाख की नई करेंसी समेत 15 लाख 49 हजार 100 रुपये बरामद किए गए। आरोपी होंडा सिटी कार में पटाखा मार्केट चमरंग रोड के बीच सुविधा सेंटर के बाहर एक सूचना पर पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed