{"_id":"630b8674428bb25cff521c29","slug":"ear-of-elderly-man-cut-off-when-he-stopped-some-youths-for-smoking","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: धूम्रपान करने से रोका तो बुजुर्ग का कान काटा, दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: धूम्रपान करने से रोका तो बुजुर्ग का कान काटा, दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत
Sun, 28 Aug 2022 08:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Aug 2022 08:52 PM IST
सार
जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। दोनों तरफ के कुछ लोग जख्मी हैं। मामले में जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर जिले में रविवार को कुछ लोगों ने धूम्रपान से रोकने पर एक बुजुर्ग पर हमला कर कान काट दिया। दो गुटों के बीच हमले में जख्मी बुजुर्ग को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों पक्षों ने कोट मित्त सिंह पुलिस चौकी में शिकायत दे दी और पुलिस जांच कर रही है। मामला सुल्तानविंड थानाक्षेत्र के कोट मित्त सिंह इलाके का है।
विज्ञापन
भाई मंझ सिंह रोड स्थित खालसा नगर निवास सविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि रविवार की दोपहर उनके घर के बाहर कुछ लोग धूम्रपान कर रहे थे। जब वह घर से बाहर निकले तो युवकों से कहा कि वे उनके घर से दूर जाकर सिगरेट का सेवन करें। इस पर सिगरेट पीने वाले युवक भड़क उठे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शोर सुनकर पारिवारिक सदस्य भी घर से बाहर निकले और युवकों को समझाने का प्रयास किया। मगर आरोपी युवक धूम्रपान का धुआं उनकी तरफ छोड़ने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उनका कान काट दिया और फरार हो गए। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। दोनों तरफ के कुछ लोग जख्मी हैं। मामले में जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।