फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   due to teasing with daughter father committed suicide and daughter try to burn herself

बेटी से छेड़छाड़ पिता सह न सका, बेटी ने भी उठा लिया खौफनाक कदम

Thu, 11 Aug 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Thu, 11 Aug 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
due to teasing with daughter father committed suicide and daughter try to burn herself
बेटी से छेड़खानी से परेशान पिता ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
11वीं में पढ़ रही बेटी से छेड़छाड़ होती रही। किसान पिता को पता चला तो सह न पाया और जान दे दी। पिता की मौत पर बेटी ने खौफनाक कदम उठा लिया। मामला, जींद जिले के नरवाना का है। धरौदी गांव में लड़की के साथ हो रही छेड़छाड़ से तंग आकर उसके पिता ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन


लड़की को बुधवार को जब यह पता चला तो उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


लड़की के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में रहने वाले प्रेम के साले का लड़का अनिल उसकी भतीजी से छेड़छाड़ करता था। जोकि 11वीं कक्षा में पढ़ती है। इस बारे में उन्होंने लड़के को कई दफा रोका भी, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को भगा ले जाने की धमकी देता था युवक

due to teasing with daughter father committed suicide and daughter try to burn herself
बेटी से छेड़खानी से परेशान पिता ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
चाचा ने बताया कि वह युवक लड़की को भगा कर ले जाने की धमकी देता था और शादी न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर मंगलवार देर रात लड़की के पिता ने खेतों में किया जाने वाली दवाई पी ली। इससे उसकी मौत हो गई।

बुधवार सुबह जब बेटी को अपने पिता की मौत का पता चला तो उसने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। आनन-फानन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारी सोमबीर ढाका का कहना है कि पुलिस ने फिलहाल आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे इसके बाद अन्य धाराएं लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed