{"_id":"16595867e92d3ce3ba2b165f483cf457","slug":"due-to-debt-2-farmer-commit-suicide-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान पंजाब के दो किसानों ने दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान पंजाब के दो किसानों ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Sun, 28 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा जिले के दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। एक किसान ने अपनी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी की, वहीं दूसरे ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। दोनों पर पांच से सात लाख रुपये का कर्ज था, जिस वजह से वे परेशान थे।
विज्ञापन
गांव दलीएवाली का किसान रणजीत सिंह (40) बीते कई दिनों घर में किसी के साथ बातचीत नहीं कर रहा था। वह अपने आप में ही रहता था। उसके दो लड़के व एक लड़की की शादी हो चुकी थी। रणजीत अपनी साढ़े चार एकड़ जमीन पर खेती करता था।
विज्ञापन
रणजीत सिंह के बेटे जसपाल सिंह ने बताया कि उन पर 4 लाख रुपये बैंक और करीब 60 हजार सोसाइटी का कर्ज था। इस वजह से उसके पिता काफी परेशान रहते थे। जसपाल ने बताया कि उसके पिता किसान रणजीत सिंह ने रविवार सुबह 8 बजे घर में ही अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उनके गांव में शोक फैल गया।
विज्ञापन
थाना जोड़किया के मुखी गुरवीर सिंह और एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर किसान रणजीत सिंह ने अपनी बंदूक से गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने 174 की कार्रवाई के बाद लाश वारिसों को सौंप दी। मृतक किसान रणजीत सिंह का रविवार दोेपहर के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव सैदेवाला के नौजवान किसान गुलाब सिंह (21) ने अपने खेत में जाकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुलाब सिंह के पिता नरिंदर सिंह का कहना है कि उन पर रिश्तेदारों व आढ़तियों का करीब 7 लाख रुपये कर्ज था। कुछ समय पहले गांव रत्ताखेड़ा में बोई गई फसल खराब होने से वह सैदेवाला आकर खेती करके रहते थे, लेकिन यहां भी फसल में मुनाफा नहीं हुआ।
इस वजह से परेशान होकर गुलाब सिंह ने अपने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। थाना बोहा के एएसआई गुरजंट सिंह ने बताया कि गुलाब सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव वारिसों के हवाले कर दी है।