{"_id":"470dc8fe884eca62336c93e4f04a8e39","slug":"dsp-court-police-remand-till-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी कोर्ट में पेश, 31 तक पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएसपी कोर्ट में पेश, 31 तक पुलिस रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 28 Mar 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाला के 61 लाख रुपये मिलने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए डीसएपी सिटी-1 गुरबंस सिंह बैंस एवं सह आरोपी एनके गोयल को शुक्रवार देर शाम जिला अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
अदालत ने दोनों को 31 मार्च तक के लिए पुलिस को रिमांड पर दे दिया। इस दौरान जब डीएसपी को अदालत में पेश किया, तो उनके वकील गुरजीत सिंह कोड़ा ने कहा कि डीएसपी को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया हैं। क्योंकि जब उन्हें गिरफ्तार किया जाना था।
विज्ञापन
उस समय डीएसपी अपने ऑफिस में ड्यूटी पर थे। एसएसपी आफिस से फोन गया कि किसी मामले को लेकर मीटिंग रखी है। जैसे ही डीएसपी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
उन्हें गिरफ्तारी से पहले किसी भी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया गया। साथ ही घटना के कुछ समय बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें बिना किसी कारण के बर्खास्त कर दिया।
वकील ने अदालत में तर्क रखा कि पुलिस का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। लेकिन पुलिस के पास किसी तरह काकोई पुख्ता सबूूत नहीं है। जिससे यह साबित हो सके कि यह पैसा ब्लैकमनी है।