{"_id":"5a5d86604f1c1ba0268b4a5b","slug":"drunk-doctor-abused-lady-patients-in-government-hospital-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टल्ली होकर अस्पताल पहुंचा डॉक्टर, महिला मरीजों से की बदतमीजी तो पहुंचाया थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टल्ली होकर अस्पताल पहुंचा डॉक्टर, महिला मरीजों से की बदतमीजी तो पहुंचाया थाने
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
टल्ली होकर अस्पताल पहुंचा डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी डॉक्टर शराब के नशे में टल्ली होकर अस्पताल पहुंच गया और महिला मरीजों के साथ बदतमीजी करने लगा, लोगों ने उसे थाना पहुंचाया। मामला पंजाब के मोहाली का है। फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में नशे में टल्ली डॉक्टर द्वारा रविवार रात हुडदंग मचाने का मामला सामने आया है।
एक तरफ जहां अस्पताल में भरती गर्भवती महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहीं, अस्पताल में मौजूद लोगों को भी उन्होंने भी दीं। इसके बाद लोगों ने फेज-6 चौकी पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी। वहीं सिविल अस्पताल के एसएमओ मनजीत सिंह ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को छुट्टी पर भेज दिया है।
पता चला है कि मोहाली आने से पहले डॉक्टर फाजिल्का में ड्यूटी पर था। वहां पर किसी बात को लेकर उसकी सीनियर से अनबन हो गई थी, जिसके बाद उसे मोहाली सिविल अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस बात को लेकर डॉक्टर कुछ दिनों से टेंशन में चल रहा था।

गर्भवती महिलाओं के साथ अभ्रद भाषा प्रयोग की
टल्ली होकर अस्पताल पहुंचा डॉक्टर
वहीं चौकी पुलिस का कहना है कि उनके पास डॉक्टर के खिलाफ कुछ लोगों ने लिखित में शिकायत दी है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में नितिन, हरमेश, हरप्रीत, जशवीर, सुखविंदर व सतनाम ने बताया कि उनके परिवार के कुछ मेंबर अस्पताल में भरती हैं। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे डॉक्टर उनके रूम में आया।
उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। उसने महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसके बेड पर लात मारी और एक गर्भवती महिला के बच्चे के बारे में बुरे शब्द कहे। यहीं नहीं डॉक्टर ने कई रूम के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। जिसके बाद गर्भवती महिलाओं के परिजनों ने पुलिस का लिखित में शिकायत दी है।