फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drunk acid and die

शराब समझकर तेजाब पी गया, मौत

Mon, 23 Jun 2014 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 23 Jun 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
drunk acid and die

भारती कालोनी इलाके में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति रविवार की देर रात को घर में पड़े तेजाब को शराब समझ कर पी गया। तेजाब पीने के बाद वह तड़पने लगा।

विज्ञापन


परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भारती कालोनी में रहने वाले 38 वर्षीय नरेश कुमार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


थाना सलेम टाबरी में तैनात एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि नरेश कुमार सब्जी मंडी में मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। रविवार की रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो घर लाइट बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने घर में रखी शराब की बोतल ढूंढनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसने तेजाब की बोतल उठाई और पी लिया। जिससे वह तड़पने लगा। उसके चीखने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि नरेश की दो बेटियां है। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य लाइट बंद होने की वजह से बाहर बैठे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed