फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drugs Smuggling in Panchkula, 2 Nigerian Arrest

ड्रग रैकेट में 2 नाइजीरियन धरे, चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 15 Jan 2015 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 15 Jan 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
Drugs Smuggling in Panchkula, 2 Nigerian Arrest

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी को लेकर नाइजीरियन युवाओं ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले दो नाइजीरियन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये नाइजीरियन विदेश में पढ़ाई करने या घूमने के लिए जाने के इच्छुक युवाओं से संपर्क साधते थे और उन्हें अपने जाल में फंसाते थे।

विज्ञापन


इस कारोबार का खुलासा तब हुआ, जब पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित एक होटल से 3 जनवरी को अफ्रीकी युवक इबेर इगोनू को गिरफ्तार किया गया। अफ्रीकी युवक ने पुलिस को पूछताछ में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए इन दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पूछताछ में मानी नशा तस्करी की बात

Drugs Smuggling in Panchkula, 2 Nigerian Arrest

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि गिरोह के सरगना अफगानिस्तान निवासी कास मियां के इशारे पर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में नशे के खरीदारों को अपने साथ जोड़ते थे।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने स्मैक, वेइंग मशीन सहित कुछ अन्य चीजें भी बरामद की हैं। इन चीजों से आरोपियों के नशे की तस्करी में शामिल होने की पुष्टि होती है।

पुलिस इस मामले का नेटवर्क की तलाश करने में जुटी हुई है और माना जा रहा है कि जल्द ही इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा करने में पुलिस को कामयाबी मिल सकती है।

पुलिस को मिली नशा खरीदने वालों की सूची

Drugs Smuggling in Panchkula, 2 Nigerian Arrest

नशे की तस्करी में शामिल दोनों युवक दिल्ली के विकासपुरी में रहते थे और गिरफ्तारी के वक्त भी वह पंचकूला में ग्राहक की तलाश में आए हुए थे।

इस मामले में इबेर इगोनू की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला के सेक्टर-14 निवासी अमनदीप कौर की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। नशे की तस्करी में शामिल आरोपी ट्राईसिटी के अलग-अलग होटलों में रुककर नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए ग्राहकों से संपर्क साधते थे।

पुलिस को आरोपियों के कब्जे से कुछ ग्राहकों की सूची भी मिली है, जिन्हें इन नशीले पदार्थों की आपूर्ति की जानी थी। उसकी भी पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो अन्य आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- सुरेश कुमार, एसएचओ, सेक्टर-पांच थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed