{"_id":"5c1e17f7bdec2257071f60f9","slug":"drugs-smuggler-killed-neighbourhood-in-dispute-and-died-himself-in-firozpur-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः कुख्यात तस्कर राणा ने पड़ोसी को गोली से उड़ाया, उसे भी लगी गोली तो हो गई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः कुख्यात तस्कर राणा ने पड़ोसी को गोली से उड़ाया, उसे भी लगी गोली तो हो गई मौत
Sat, 22 Dec 2018 04:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Dec 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में हत्या
कुख्यात तस्कर हरभजन सिंह राणा ने अपने पड़ोसी 55 वर्षीय बग्गा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उसे खुद को भी गोलियां लगीं और वह मारा गया। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। भारत-पाक सीमा से सटे गांव निहाला किलचा निवासी कुख्यात तस्कर ने बग्गा के पेट, हाथ व नाक पर 11 गोलियां मारीं। इस दौरान दोनों के बीच हुई हाथापाई में राणा की भी मौत हो गई।
हत्या का कारण जमीन विवाद और मुखबिरी बताया जा रहा है। राणा जेल में जाते समय बग्गा को धमकी देकर गया था कि वह बाहर निकलते ही उसकी हत्या कर देगा। घटना के बाद आईजी एमएस छीना, एसएसपी प्रीतम सिंह व अन्य अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे।

बग्गा ने हिम्मत दिखाई और राणा को पकड़ लिया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा खोला तो राणा बेसुध पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने राणा को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राणा का बग्गा के साथ जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा था और राणा को शक था कि हेरोइन तस्करी व अन्य गतिविधियों की सूचना बग्गा व उसका परिवार पुलिस को देता है।
इसी रंजिश के चलते राणा ने बग्गा की हत्या की। घटनास्थल पर मौजूद आईजी छीना व एसएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।