फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drugs Addicted Man Murdered Wife after Dispute in Abohar of Punjab

अबोहरः करवा चौथ से 4 दिन पहले मार डाली पत्नी, 4 मासूम बच्चों से छूट गया मां का सहारा

Sun, 21 Oct 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sun, 21 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
drugs Addicted Man Murdered Wife after Dispute in Abohar of Punjab
पत्नी की हत्या
एक नशेड़ी ने करवा चौथ से चार दिन पहले ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। चार मासूम बच्चों से उनकी मां का सहारा छूट गया, नानी भी लाचार हैं तो अब कमाकर कौन खिलाएगा। घटना पंजाब के अबोहर की है। पंजपीर नगर निवासी एक नशेड़ी व्यक्ति ने शनिवार रात घरेलू कलह के चलते लोहे की रॉड से हमलाकर पत्नी हत्या कर दी। थाना सिटी पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में मां कुलवंत कौर पत्नी इंद्रजीत सिंह निवासी गली नंबर पांच ने बताया उसने अपनी बेटी अमनदीप कौर का विवाह गली नंबर आठ में रहने वाले मंदर सिंह से 13 वर्ष पूर्व किया था। पेशे से चुनाई मिस्त्री मंदर सिंह नशे का आदी था। नशे की लत के चलते उसकी पहली पत्नी एक बच्चे को छोड़कर चली गई। शादी के बाद अमनदीप कौर ने दो लड़कों और एक लड़की को जन्म दिया।
विज्ञापन


लमंदर सिंह अक्सर ही शराब के नशे में उसकी बेटी से मारपीट करता था। इसी झगड़े में शनिवार रात मंदर सिंह ने लोहे की रॉड से हमलाकर अमनदीप कौर को अधमरा कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने अमनदीप को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान अमनदीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह थाना सिटी एक की पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मृतका की मां कुलवंत कौर के बयान पर मंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

मां की हत्या से बेसहारा हुए चार बच्चे

drugs Addicted Man Murdered Wife after Dispute in Abohar of Punjab
पत्नी की हत्या
अमनदीप कौर के तीन बच्चे 8 वर्षीय शरणदीप कौर, 5 वर्षीय साहबजीत सिंह व 4 वर्षीय जानू हैं। मंदर सिंह की पहली पत्नी का बेटा 14 वर्षीय अमरिंद्र भी अमनदीप कौर के साथ रह था। अमनदीप की हत्या के बाद चारों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पिता उनकी मां की हत्या करके फरार है। अब अमनदीप कौर के मायके वाले ही चारों बच्चों का सहारा हैं। वृद्ध नानी को अब यह चिंता सता रही है कि आखिर वह इन चार दोहते-दोहतियों का पालन पोषण कैसे करेगी।  

मजदूरी करके परिवार चलाती थी अमनदीप
अमनदीप कौर मेहनत मजदूरी करके अपने छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। मंदर सिंह अपनी कमाई शराब में खर्च कर देता था। बताया गया शनिवार को भी अमनदीप खेत में नरमा चुगने गई थी। शाम को घर लौटते ही मंदर सिंह ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया और रात के समय उसने लोहे की रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी। अमनदीप पति की मारपीट को अनदेखा करते हुए हर वर्ष ही करवा चौथ पर व्रत रखकर उसकी लंबी आयु की कामना करती थी। पति की दीर्घायु की कामना करने वाली अमनदीप इस वर्ष करवाचौथ से चार दिन पहले ही पति के हाथों मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed