फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug racket, drug smuggling, drug smugglers, boy arrested with drugs, crime, police, chandigarh

चंडीगढ़ में ड्रग रैकेट, स्मैक और नशीले इंजेक्शन समेत युवक गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2016 06:44 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
drug racket, drug smuggling, drug smugglers, boy arrested with drugs, crime, police, chandigarh
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
चंडीगढ़ में सरेआम नशे का कारोबार करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उससे स्मैक और नशीले पदार्थ बरामद हुए। पुलिस ने सेक्टर 52 में आरोपी को दबोचा। अब उसे जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सेक्टर 61 पुलिस चौकी इंचार्ज हरि ओम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गांव ग्योरा के रहने वाले दीपक कुमार (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी से पुलिस ने 5.5 ग्राम स्मैक और 12 नशीले इंजेक्शन बरामद किये है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को सेक्टर 52 स्थित बिजली घर के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी करीब रात को 9 बजे बिजली घर के पास से आरोपी दीपक पैदल ही आ रहा था। तभी जैसे ही उसने पुलिस नाका देखा वो वापस मुड़कर चलने लगा।
विज्ञापन


पुलिस को शक हुआ और उन्होंने दौड़ कर आरोपी को काबू किया। इसी दौरान उसने एक गत्ते का डिब्बा फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने जब वो डिब्बा लेकर चेक किया तो उसमें स्मैक और 12 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि  वो यहां चंडीगढ़ में एक नशे का इंजेक्शन 200 रुपये में बेचता है। शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed