फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver dragged policeman on bonnet of the car in Chandigarh

चंडीगढ़: मोबाइल पर बात करने पर रुकवाई कार, कागजात मांगा तो पुलिसकर्मी को 500 मीटर तक बोनट पर घसीटा

Thu, 08 Jul 2021 06:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 06:16 PM IST
सार

गाड़ी ड्राइव करते वक्त चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। वहीं एक अन्य व्यक्ति बिना सीट बेल्ट के बैठा था। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो चालक ने बोनट में उसे लगभग 500 मीटर तक घसीटा। मामला चंडीगढ़ का है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Driver dragged policeman on bonnet of the car in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

बिना सील्ट और ड्राइव करते समय मोबाइल पर बात करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चालक से गाड़ी के कागजात मांगे लेकिन चालक पुलिसकर्मी को आधे किमी तक घसीटते हुए ले गया। आगे जाकर ब्रेक लगाने पर पुलिसकर्मी नीचे गिर गया। पुलिसकर्मी की शिकायत पर सेक्टर 49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सेक्टर 46/47/48/49 के लाइट प्वाइंट का है।

विज्ञापन


लाइट प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह चौक पर सुबह ड्यूटी कर रहे थे। पंजाब नंबर की एक गाड़ी रेड लाइट होने पर रुक गई। चालक मोबाइल से बात कर रहा था और बगल में बैठे व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं लगाए था। यह देखकर उसने कार चालक को गाड़ी साइड में लगाने को कहा लेकिन कार चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। प्रदीप कार को रोकने के लिए आगे बढ़ा तो चालक ने गाड़ी उस पर ही चढ़ाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


बचाव में प्रदीप कार के बोनट पर उछल कर गिर गए। इतना होने पर भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। लगभग आधा किमी दूर जाकर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। जिससे प्रदीप सड़क पर जा गिरा। इसके बाद चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर प्रदीप को संभाला। मामले की शिकायत प्रदीप ने पुलिस को दे दी है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed