{"_id":"5b8ecd37867a55484504cd91","slug":"dozens-of-punk-attacked-on-a-family-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन भर हमलावरों ने मचाया उत्पात, परिवार की हालत देख पूरी कालोनी में फैली दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्जन भर हमलावरों ने मचाया उत्पात, परिवार की हालत देख पूरी कालोनी में फैली दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत दर्जन भर हमलावर एक परिवार पर कहर बनकर टूटे। इस हमले में सात लोग लहूलुहान हो गए हैं। घटना चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया की कालोनी नंबर-4 के ब्लॉक-एफ की है। सोमवार देर रात नशे में धुत करीब एक दर्जन हमलावरों ने एक घर को निशाना बना डाला। हथियारों से लैस हमलावरों ने झुग्गी नंबर-201 को निशाना बनाया। झुग्गी निवासी दरवाजा बंद कर सो रहे थे लेकिन हमलावरों ने झुंड की शक्ल में दरवाजा पीटना शुरू कर दिया।
अंदर सो रहे लोग इससे काफी घबरा गए और दरवाजा नहीं खोला। इस पर बेखौफ बदमाश धारदार हथियार से दरवाजे को काटकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने अंदर मिली महिलाओं, पुरुषों सहित अन्य करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर रॉड, डंडों व चाकुओं सहित अन्य तेजधार हथियारों से वार कर किया। इससे महिलाएं व अन्य लोग लहूलुहान हो गए। बावजूद इसके हमलावर मौके पर ही डटे रहे और सभी को धमकियां देते रहे। बेखौफ हमलावरों के जन्माष्टमी की रात खूनी खेल से पूरी कालोनी में दहशत फैल गई।
हैरत की बात यह है कि कालोनी से चंद कदमों की दूरी पर ही थाना इंडस्ट्रियल एरिया है। बावजूद इसके हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। हमलावरों के फरार होने के बाद कालोनी वासियों से मिली सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला-पुरुषों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। घायलों की पहचान रामू, गुड्डी, पंकज, केशव, सरोजनी, राम अवध और राधे श्याम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सभी के सिर, चेहरे, हाथ, पीठ व अन्य शारीरिक अंगों पर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने घायलों की ड्रेसिंग कर उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है लेकिन मंगलवार रात तक पुलिस एक भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
कालोनी के ही रहने वाले हैं नाबालिग हमलावर
वारदात को अंजाम देने वाले कालोनी के ही युवक हैं। हमलावरों में अधिकतर नाबालिग बताए जा रहे हैं। घायल लोगों और उनके बच्चों ने पुलिस को हमलावरों में शामिल कुछ युवकों की तस्वीरें दिखाते हुए उनकी पहचान भी बताई। लेकिन पुलिस हमलावरों की पहचान छुपाने में जुटी रही। कालोनी वासियों ने पुलिस पर वारदात की सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंचने के आरोप लगाए। लोगों ने आरोप लगाए कि जन्माष्टमी के मौके पर भी स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए थे।