{"_id":"5afd52674f1c1b5b798b4a1a","slug":"dowry-crime-nurse-commited-suicide-in-rohtak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिससे 7 फेरे लिए, जी जान से चाहा, अब उसका वो सच आया सामने...पत्नी ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिससे 7 फेरे लिए, जी जान से चाहा, अब उसका वो सच आया सामने...पत्नी ने दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 18 May 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसके संग सात फेरे लिए और जिसे जी जान से चाहा, उसका अब वो सच सामने आया, जिसे जानने के बाद पत्नी ने जान दे दी। घटना हरियाणा के रोहतक की है। महम में पति से फोन पर बात करने के चंद मिनट बाद ही महम के नागरिक अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक पक्ष ने ससुराल के लोगों पर आए दिन दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सोनीपत जिले के सिलाना गांव निवासी फूल कुमार की बेटी पूनम की शादी शिमली गांव के करण के साथ 15 साल पूर्व हुई थी। पूनम को दो बच्चे है। लड़का सात साल जबकि लड़की छह साल की है। पूनम महम के नागरिक अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। वह अस्पताल के ही सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहती है।

सास बच्चों को स्कूल छोड़ने गई, पीछे से फंदा लगाया
suicide
बताया गया है कि बुधवार को पूनम की सास फूलवती उसके दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए चली गई। इसी बीच पूनम ने कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली तथा पंखे पर चुन्नी का फंदा बना उस पर लटकर कर आत्महत्या कर ली। सास फूलवती घर लौटी तो आत्महत्या के बारे में पता लग सका। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आत्महत्या से करीब पांच मिनट पूर्व पूनम ने फोन पर अपने पति से बात की थी। इसके बाद ही उसने आत्महत्या की। मृतका के पिता फूल कुमार का कहना है कि अक्सर पूनम के ससुराल के लोग उससे दहेज लाने की मांग करते थे। दहेज लाने से मना करने पर कई बार उसकी पिटाई भी की गई थी। फूल कुमार की शिकायत पर पति करण, सास फूलपति, ससुर उम्मेद सिंह और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूनम के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आत्महत्या से चंद मिनट पहले ही पूनम अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत मौर, एसएचओ महम

सिपाही की नौकरी छोड़ चुका है पति
suicide
मामले की सूचना पाते ही एफएसएल इंचार्ज सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बताया गया कि पूनम का पति पहले पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। उसने बाद में किसी कारणवश नौकरी छोड़ दी थी।
एक सप्ताह पहले किया था जहरीले पदार्थ का सेवन
मृतका के पिता फूल कुमार ने बताया कि ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन पूनम के साथ मारपीट की जाती थी। इससे क्षुब्ध होक र पूनम ने एक सप्ताह पूर्व ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था। मगर समय पर अस्पताल में भर्ती कराने के कारण पूनम की जान बच गई थी।
एक सप्ताह से लापता था पति
पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह से पूनम का पति घर से गया हुआ था। अक्सर पति व पत्नी के बीच भी झगड़ा होता रहता था। पति ने फोन पर खुद के हरिद्वार में रहने की बात बताई थी।