{"_id":"bf25c920c4cf9d8c9c0884fbd9c0e159","slug":"dowry-case-burned-daughter-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न देने पर बहु को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न देने पर बहु को जिंदा जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Sep 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने डेढ़ माह की गर्भवती बहू को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिसमें वह 90 प्रतिशत झुलस गई।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने गंभीर हालत में महिला को पीजीआई में भर्ती कराया। घटना शुक्रवार की है। कुरुक्षेत्र के मसिता हाउस निवासी तेजपाल सिंह की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बुड़ैल निवासी पति अमनदीप सिंह, सास कांता और ससुर ईश्वर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
तेजपाल सिंह ने बताया कि बेटी टोनी रानी (24) की शादी इसी साल जून में बुड़ैल निवासी अमनदीप सिंह से की थी। उस समय हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। उन्होंने बताया शादी के कुछ दिन बाद ही पति समेत सभी ससुराल वाले दहेज के लिए टोनी को तंग करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी ने बताया था कि उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर मारपीट भी करते हैं। इस कारण दो बार समझौता भी कराया गया। इसके बाद ससुराल वालों ने फिर दहेज में कार की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने नया मकान बनवाया था उसके लिए 10 लाख रुपये की मांग की।
उन्होंने बताया वह यह सब भी देने को तैयार थे। तेजपाल ने बताया कि शुक्रवार को टोनी का फोन आया कि ससुराल वाले उसको मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास कर रहे हैं।
फोन आने के बाद जब वह चंडीगढ़ आ रहे थे कि तभी एक रिश्तेदार का फोन आया कि टोनी को ससुराल वालों ने जला दिया है। इसके बाद वह पीजीआई पहुंचे, जहां वह गंभीर हालत में भर्ती थी।