{"_id":"584176ec4f1c1be665de7b5d","slug":"double-murder-in-amritsar-80-years-old-lady-and-maid-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्यास डेरा प्रमुख की करीबी रिश्तेदार की हत्या, नौकरानी को भी मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यास डेरा प्रमुख की करीबी रिश्तेदार की हत्या, नौकरानी को भी मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में डबल मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो जी की रिश्तेदार बताईं जा रही 80 साल की महिला और उनकी नौकरानी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वारदात, अमृतसर में मकबूल रोड पर बीती देर रात हुई। बताया जा रहा है कि ये दोनों घर में अकेली ही रहती थी।
मृतक महिला की पहचान 80 वर्षीय शुक्ला सेठ और नौकरानी मनजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह जी घटनास्थल पहुंचे। मृतक महिला उनकी करीबी बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है ।

करोड़ों की मालकिन थी मृतक महिला
हत्या
80 वर्षीय शुक्ला सेठ की दो बेटियां चंडीगढ़ और दिल्ली में बयाही हुई हैं। महिला करोड़ों की मालकिन बताई जा रही है। लूट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। डीसीपी गगन अजीत सिंह का कहना है कि रात के समय घटना को अंजाम दिया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
खास बात ये है कि अमृतसर में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन होने वाला है, जिस कारण सुरक्षा प्रबंध सख्त किए जाने का दावा किया जा रहा था लेकिन डबल मर्डर ने पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पास कुछ ही दूरी कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी का निवास स्थान बताया जाता है।