फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double murder in amritsar, 80 years old lady and maid killed

ब्यास डेरा प्रमुख की करीबी रिश्तेदार की हत्या, नौकरानी को भी मार डाला

Sat, 03 Dec 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 03 Dec 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
Double murder in amritsar, 80 years old lady and maid killed
अमृतसर में डबल मर्डर
डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो जी की रिश्तेदार बताईं जा रही 80 साल की महिला और उनकी नौकरानी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वारदात, अमृतसर में मकबूल रोड पर बीती देर रात हुई। बताया जा रहा है कि ये दोनों घर में अकेली ही रहती थी।
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान 80 वर्षीय शुक्ला सेठ और नौकरानी मनजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह जी घटनास्थल पहुंचे। मृतक महिला उनकी करीबी बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है । 
विज्ञापन


 

करोड़ों की मालकिन थी मृतक महिला

Double murder in amritsar, 80 years old lady and maid killed
हत्या
80 वर्षीय शुक्ला सेठ की दो बेटियां चंडीगढ़ और दिल्ली में बयाही हुई हैं। महिला करोड़ों की मालकिन बताई जा रही है। लूट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। डीसीपी गगन अजीत सिंह का कहना है कि रात के समय  घटना को  अंजाम दिया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  

खास बात ये है कि अमृतसर में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन होने वाला है, जिस कारण सुरक्षा प्रबंध सख्त किए जाने का दावा किया जा रहा था  लेकिन डबल मर्डर ने पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पास कुछ ही दूरी  कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी का निवास स्थान बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed