फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   double murder, husband wife murder, old couple murder, malout double murder, muktsar, punjab

मलोट में डबल मर्डर, खून से सने मिले बुजुर्ग पति-पत्नी के शव

Sat, 30 Apr 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट(मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट(मुक्तसर) Updated Sat, 30 Apr 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
double murder, husband wife murder, old couple murder, malout double murder, muktsar, punjab
पंजाब के मलोट में पति-पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मलोट में आज उस समय दहशत फैल गई, जब बुजुर्ग पति-पत्नी के शव कमरे में बैड पर खून से लथपथ मिले। शवों से बदबू आ रही थी। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब दंपति के बेटा और बहू ट्रेनिंग से लौटे। डबल मर्डर की यह वारदात सेतिया मोहल्ला में अंजाम दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल्ल, एसपी बलराज सिधू, डीएसपी मनविन्द्रबीर सिंह, एस.एच.ओ धर्मपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतकों के नाम सतपाल बत्तरा (70)व उनकी पत्नी कृष्णा बत्तरा बताया जा रहा है। लिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा और बहू ट्रेनिंग से लौटे तो हुआ खुलासा

double murder, husband wife murder, old couple murder, malout double murder, muktsar, punjab
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
प्राप्त जानकारी अनुसार आढ़ती बिटू बत्तरा की पत्नी पूजा बत्तरा सरकारी अध्यापिका है। पूजा व बिट्टू पिछले 10 दिनों से ट्रेनिंग के लिए उदयपुर गए हुए थी। जबकि कृषि विभाग के रिटायर्ड इंस्पैक्टर बिटू बत्तरा पिता सतपाल बत्तरा (70)व  माता कृष्णा बत्तरा घर में अकेले थे।

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जब उदय पुर से लौटकर बिट्टू और पूजा घर पहुंचे तो घर के अंदर से बदबू आ रही थी। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके होश ही उड़ गए क्योकि घर के अंदर उसके माता पिता की लाशें खून से लथपथ पड़ी थी।

उनके घर में आने वाली अखबारों में से 25 अप्रैल तक के अखबार शवों के पास कमरे में पड़े थे, जबकि 26-27 अप्रैल के अखबार बाहर गेट पर ही पड़े थे। जिससे प्रतीत हो रहा है कि दोनों की हत्या 25 अप्रैल की रात को की गई है। एसएस.पी गुरप्रीत सिंह गिल्ल द्वारा जब आस-पास में लगे हुए कैमरो की तलाश की गई तांकि उन्हे कोई सुराग मिल सके तो लेकिन घटना वाले घर के आसपास कोई कैमरा नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed