फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   double murder, husband wife murder, kurali double murder, mohali double murder, crime

मोहाली में डबल मर्डर, पति-पत्नी के खून सने शव मिले, रेप की आंशका

Mon, 29 Aug 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली) Updated Mon, 29 Aug 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
double murder, husband wife murder, kurali double murder, mohali double murder, crime
मोहाली के गांव में पति और पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मोहाली के गांव कुराली में उस समय दहशत फैल गई, जब पति और पत्नी के खून सने शव खेत में बने कमरे की छत पर मिले। महिला अर्धनग्न थी, ऐसे में उससे दुराचार की आशंका जताई जा रही है। घटना कुराली के गांव फाटवां की है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पंकज पंडित (23) अपनी पत्नी बबली (21) के साथ पिछले तीन माह से गांव फाटवां निवासी जगीर सिंह के खेत में बने कमरे में रह रहे थे। दोनों ने गांव वजीदपुर जाने वाली सड़क के पास बनी मोटर के कमरे को किराये पर लिया था। बताया गया है कि पंकज और बबली गांव फाटवां में हरजंग सिंह के निर्माणाधीन घर में मजदूरी करते थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे तक दोनों हरजंग सिंह के घर मजदूरी करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद हरजंग दोनों को तलाश करते हुए उनके कमरे में पहले पहुंचे थे। हरजंग सिंह ने जब मोटर के कमरे में जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद जब वह कमरे की छत पर गया तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। हरजंग ने इसकी सूचना मोटर मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से मोबाइल फोन, टूटी हुई चूड़ियां मिली

double murder, husband wife murder, kurali double murder, mohali double murder, crime
चाकू से हमला
पुलिस ने उन लकड़ियों को भी कब्जे में लिया है, जिनसे पति-पत्नी के सिर पर वार किए गए थे। पुलिस को इन लकड़ियों पर खून के निशान व धब्बे मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से मृतक महिला की टूटी चूड़ियां और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिया है।

डॉग स्क्वॉयड सहित सीआईए टीम पहुंची
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमरबीर सिंह दलबल और सीआईए स्टाफ मोहाली के इंचार्ज गुरचरण सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाकर जांच शुरू की।

पुलिस ने लूट और चोरी से किया इंकार

double murder, husband wife murder, kurali double murder, mohali double murder, crime
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस इस घटना में लूटमारी या चोरी की वारदात से इंकार कर रही। बताया गया है कि दोनों का सभी सामान ठीक प्रकार से रखा हुआ है। इससे पुलिस चोरी या लूट की घटना से इंकार कर रही है।

एसएचओ ने दुष्कर्म की आशंका जताई
थाना प्रभारी अमरबीर सिंह ने बताया कि कत्ल करने से पहल महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपियों ने पहचाने जाने के डर से दोनों की हत्या कर दी है। इसके बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed