{"_id":"6c920ba360f525cd0ab0483b8a568330","slug":"dominance-of-asi-beating-of-industrialist","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई ने दिखाया रौब, बीच सड़क उद्योगपति की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसआई ने दिखाया रौब, बीच सड़क उद्योगपति की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sun, 20 Jul 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्दी का रोब दिखाकर हरियाणा पुलिस के एक एएसआई ने सरेराह उद्योगपति की पिटाई कर दी। घटना जगाधरी बस स्टैंड के समीप सुबह ग्यारह बजे की है।
विज्ञापन
एसपी को दी शिकायत में जगाधरी के कर्ण विहार निवासी उपकार दत्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी रितू दत्ता और दोनों बेटों सीमरन दत्ता और राघव के साथ कार से रविवार को जगाधरी के खेड़ा मंदिर जा रहा था। इसी बीच जगाधरी बस स्टैंड के समीप उसकी कार की एक अन्य कार के साथ साइड लग गई।
विज्ञापन
इस पर उक्त कार में सवार व्यक्ति से कहासुनी हो गई। उपकार दत्ता ने कहा कि कहासुनी में व्यक्ति ने अपनी पहचान डीडीए ब्रांच के एएसआई गुरदेव सिंह के रूप में बताकर उससे गाली गलौज कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते कार में सवार एएसआई का बेटा भी वहां आ धमका और उसके पर डंडे बरसाने लगा। इसी दौरान बीचबचाव में आए उसके बीवी-बच्चों को भी दोनों ने धक्का मारकर दूर कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान आसपास लोगों को जमा होता देख आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। उपकार दत्ता का आरोप है कि उसके साथ हुई मारपीट के दौरान जगाधरी बस स्टैंड चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों को लोगों द्वारा बताए जाने पर भी वह उसके बचाव के लिए नहीं आए, जबकि मौके से दोनों आरोपियों को जाने दिया।
इस पर एकत्र हुए आसपास के लोगों ने उसे इस बाबत एसपी से मिलने के लिए कहा। इस पर वह लिखित शिकायत लेकर मॉडल टाउन के नेहरू पार्क स्थित एसपी निवास पर पहुंचा, उसने एसपी को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ आरोपी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की।
एसपी ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर आरोपी डीडीए ब्रांच में एएसआई गुरदेव सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस को निर्देश दिए।