फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   domestic voilence, suicide, poison suicide, crime, abohar, punjab

घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने जहर निगलकर खुदकुशी की

Sun, 03 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Sun, 03 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
domestic voilence, suicide, poison suicide, crime, abohar, punjab
जहर, सुसाइड, हत्या
अबोहर में स्थानीय नई आबादी निवासी एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते शुक्रवार रात्रि जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना नंबर 2 की पुलिस ने शनिवार सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय नई आबादी गली नंबर 14 निवासी करीब 45 वर्षीय जसवंत सिंह के पिता रामचंद ने बताया जसवंत सिंह की शादी 1991 में सिरसा निवासी सुनीता रानी से हुई थी और उसके घर 2 बेटियां व 1 बेटा पैदा हुआ। लेकिन पिछले 5 वर्षों से जसवंत का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिस कारण सुनीता अपने बच्चों सहित जसवंत के ही गिदड़बाहा स्थित एक मकान मे रह रह रही थी। जबकि जसवंत अबोहर में रहता था।
विज्ञापन


रामचंद ने बताया कि जसवंत ने अपने दोनों मकान पत्नी के नाम कर रखे थे और 2500 रूपए प्रति माह खर्च भी दे रहा था। 15 अप्रैल को ही उसकी दोनों बेटियों की शादी होनी है और 10 दिन पहले ही वह गिदड़बाहा में घरेलू झगडे के मुकदमे की तारीख भगुतने के लिए गया था। रामचंद ने कथित तौर पर आरोप लगाते हुए बताया कि तारीख वाले दिन जसवंत की पत्नी व सालों ने जसवंत से हाथापाई की थी। जिस कारण वह पिछले कई दिनों से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचंद ने बताया कि गत दिवस जब वह बठिंडा गया हुआ था तो जसवंत ने उसे फोन करके बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है और सांयकाल को उसने कोई जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। गत रात्रि ही वे जसवंत के बड़े भाई राज कुमार सहित यहां पहुंचें और पुलिस को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम हेतू सरकारी अस्पताल में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed