फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dog missing, found and win ten thousand reward

कुत्ता चोरी, सुराग देने वाले को 10 हजार ईनाम

Tue, 31 Mar 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 31 Mar 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
dog missing, found and win ten thousand reward

बाइक सवारों का खौफ एक हफ्ते से लगातार जारी है। एक के बाद एक स्नैचिंग के बाद अब गैंग ने कुत्ता चोरी कर लिया है। गिरोह के मेंबर फेज-5 से एक पालतू कुत्ते ब्लैक पग को उठाकर ले गए। गिरोह के मेंबर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं, हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है। कु त्ते की मालकिन ने इस संबंध में थाना फेज-1 को शिकायत दे दी है। साथ ही कुत्ते की सूचना देने वाले को दस हजार रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


कुत्ते की मालकि न ने बताया कि उन्होंने तीन कुत्ते पाल रखे हैं। शनिवार रात को वह घर से निकली थी। इसी बीच तीनों कुत्ते भी पीछे  आ गए। अचानक सबसे छोटा कुत्ता गायब हो गया। उन्होंने कुत्ते की काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कुत्ते की सूचना देने वाले को दिए जाएंगे दस हजार

dog missing, found and win ten thousand reward

इसी बीच आगे कुत्ते को सैर करवा रहे एक व्यक्ति ने बताया कि कुत्ते को कुछ युवक बाइक पर उठा ले गए हैं। उन्होंने जब लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें साफ दिख रहा है कि कुछ युवक बाइक पर एक कुत्ते को उठाकर ले जा रहे हैं। हालांकि बाइक का नंबर नोट नहीं हो पाया है। महिला ने बताया कि उनका कुत्ता ब्लैक पग है।

इसका नाम उन्होंने रॉक्सी रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस बारे उन्होंने पंफलेट शहर में लगा दिए हैं, लेकिन अभी तक गिरोह का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिक्रयोग है कि इससे पहले फेज-3बी1 से भी घर के बाहर से कुत्ता गायब हो गया था। इस संबंध में थाना मटौर में केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed