{"_id":"d6a732e4e9029fca55e847cee0d0e296","slug":"dog-beaten-case-fourth-accused-arrested-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते की पिटाई करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ते की पिटाई करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर 48 में लावारिस कुत्ते को उल्टा लटकाकार पीटने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाद में जमानत पर आरोपी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस ने ब्रजेश कौशल को गिरफ्तार किया। 30 जनवरी को सेक्टर 49 पुलिस चौकी में केंद्रीय विहार सोसायटी के चार लोगों पर लावारिस कुत्ते को पेड़ से उल्टा टांग कर पीटने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों वीके बंसल, वीपी सैनी और उमेश को गिरफ्तार किया था। उस समय ब्रजेश कौशल शहर से बाहर था इसके कारण उसकी गिरफ्तारी नही हो पाई थी। मंगलवार को जब वह वापस आया तो पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। बाद में ब्रजेश कौशल को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
यह था मामला
पिछले शनिवार को सोसायटी के छह सात लोगों ने वहां आने वाले एक कुत्ते को पेड़ से उल्टा लटका कर बड़ी बेरहमी से पीटा था। जिसका वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो जाने के बाद जानवर प्रेमियों ने काफी हंगामा किया था। पुलिस ने एनजीओ की शिकायत पर सोसायटी के चार लोगों पर केस दर्ज किया था।