{"_id":"1162de3d2bb9764b874d558289573877","slug":"doctor-raped-married-lady-victim-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने रेप किया, पीड़िता ने सुसाइड कर ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर ने रेप किया, पीड़िता ने सुसाइड कर ली
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजुपर
Updated Mon, 08 Feb 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर गांव मक्खू में के एक डॉक्टर ने एक विवाहिता से दुष्कर्म किया। आहत पीड़िता ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने आरोपी डॉक्टर सुखविंदर सिंह के खिलाफ थाना मक्खू पुलिस को शिकायत दी है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पीड़िता के ससुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा और बहू अलग मकान में रहते हैं। शनिवार रात उनका बेटा किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था। घर पर बहू अकेली थी।
विज्ञापन
ससुर ने बताया कि इसी गांव में उनका घर भी है। बहू रात को उनके घर आ रही थी। रास्ते में सुखविंदर सिंह उर्फ शिंदा का क्लीनिक है। अंधेरा होने के कारण सुखविंदर ने उनकी बहू को घेर लिया और जबरन एक हवेली में ले गया। जहां उनकी बहू के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बहू के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य वहां पहुंचे लेकिन आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गया। पीड़िता ने घटना से आहत होकर जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली।