फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   divorce to lady to sattle in foreign country, thrown out from house

विदेश जाने के लिए पत्नी के साथ कर दिया ऐसा कांड, जीते जी मर गई वो

Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
divorce to lady to sattle in foreign country, thrown out from house
demo pic
एक युवक ने विदेश जाने के लिए पिता के साथ मिलकर पत्नी के साथ वो कांड कर दिया कि वो जीते जी मर गई और जिंदगी भी तबाह हो गई। घटना पंजाब के मोगा की है।
विज्ञापन


थाना सिटी साउथ पुलिस ने धोखे से तलाक लेने बाद विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में ससुर समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसको बेहोश कर उसकी कथित अश्लील वीडियो भी बनाई है।

केस की जांच कर रहे एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि पीड़िता निताश इंद्र शर्मा निवासी सरदार नगर मोगा की शिकायत पर उसके पती हरिंदर भारद्वाज, जेठ विजय रत्न, ससुर सुखदेव राम, सास निरमला देवी निवासी गांव झनेड़ी हाल आबाद मोहल्ला भंगरियां वाला सुनाम (संगरूर) खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

तलाक न देने पर खुदकुशी करने की धमकी देता था पति

divorce to lady to sattle in foreign country, thrown out from house
marpeet
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका विवाह नौ नवंबर 2013 को उक्त आरोपी हरिंदर भारद्वाज गांव झनेड़ी हाल आबाद मोहल्ला भंगरिया वाला सुनाम (संगरूर) से हुआ था। पुलिस के मुताबिक विवाह के बाद पीड़ित का पति 2014 में इटली चला गया और वहां पक्का न होने के कारण वह साल 2016 में वापस आ गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुर पारिवारिक सदस्यों ने उससे विदेश में पक्का होने के लिए धोखे से तलाक लेने के अलावा मायके से 10 लाख रुपये नकदी लाने के लिए भी मजबूर किया गया। उसके विरोध करने पर उसके पति ने खुदकुशी की धमकी दी तो उसको तलाक देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि कथित तलाक के चार महीने बाद तक भी पति-पत्नी वाले संबंध बनाए रखे और उसको बदनाम करने के लिए बेहोश कर उसके ससुराल पक्ष ने अश्लील वीडियो बनाई। साथ ही उसको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई। साथ ही उसको मारपीट करके घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed