{"_id":"649c373a5f6cc1d4ee0130f3","slug":"district-task-force-rescues-12-year-old-boy-from-shop-in-patiala-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मजदूरी: 12 साल के मासूम से 50 रुपये में कराई जा रही थी दिहाड़ी, दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाल मजदूरी: 12 साल के मासूम से 50 रुपये में कराई जा रही थी दिहाड़ी, दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 28 Jun 2023 07:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Jun 2023 07:09 PM IST
सार
पुलिस ने थाना कोतवाली में आरोपी दुकानदार के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मौके बाल भलाई कमेटी के सदस्य ने साफ शब्दों में कहा कि बाल मजदूरी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। आगे भी इसी तरह जांच मुहिम जारी रहेगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12 साल के मासूम से 50 रुपये दिहाड़ी पर वेल्डिंग की दुकान पर दो महीने से काम कराया जा रहा था। बाल मजदूरी रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स की ओर से छेड़ी मुहिम के तहत उक्त दुकान पर दबिश देकर मासूम को छुड़वाया गया है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बाल भलाई कमेटी के सदस्य गुरतेज सिंह ने बताया कि बाल मजदूरी रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स ने मुहिम चला रखी है। फोर्स ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पटियाला में तेजबाग कॉलोनी स्थित श्री राम वेल्डिंग पर दबिश दी। वहां पर 12 साल के बच्चे से मात्र 50 रुपये रोज की दिहाड़ी पर बीते दो महीनों से काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
बच्चे से सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक काम लिया जा रहा था। बच्चे को वहां से छुड़वा लिया गया है। अब पुलिस ने थाना कोतवाली में आरोपी दुकानदार के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मौके बाल भलाई कमेटी के सदस्य ने साफ शब्दों में कहा कि बाल मजदूरी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। आगे भी इसी तरह जांच मुहिम जारी रहेगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन