फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute with man, teenager stabbed to man

पार्क में सैर कर रहे युवक से मारपीट के बाद 2 नाबालिगों ने चाकू घोंपा

Tue, 28 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
dispute with man, teenager stabbed to man
चाकू से हमला

सेक्टर-52डी के पार्क में सैर कर रहे एक युवक को दो नाबालिगों ने मारपीट के बाद चाकू घोंप दिया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


सेक्टर-52 निवासी प्रीतम घर के पास ही शाम को पार्क में सैर कर रहा था। इसी दौरान वहां दो नाबालिग आए, जिससे उसकी पहले किसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप के अनुसार दोनों ने पुरानी बात को लेकर उससे बहस शुरू कर दी। इस पर थोड़ी देर में एक नाबालिग ने जेब से चाकू निकाला और उसे घोंप दिया। प्रीतम के शोर मचाने पर वहां लोग पहुंच गए। लोगों को देख दोनों नाबालिग आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस घायल को जीएमएसएच-16 लेकर गई और वहां उसका इलाज कराया। इलाज के बाद उसने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दोनों नाबालिगों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें स्नेहालय भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed