फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute over liquor sale in a village of Panchkula

पंचकूला: शराब बिक्री के विरोध पर विवाद, एक व्यक्ति के सिर पर लगी चोट, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 08 May 2020 09:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Dispute over liquor sale in a village of Panchkula
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

अवैध शराब की बिक्री के विरोध पर गांव नाडा साहिब में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति के सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही चंडी मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह घायलों को नागरिक अस्पताल, सेक्टर-6 ले गई। 

विज्ञापन


वहीं लोगों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव नाडा साहिब में राशन की दुकानों पर लॉकडाउन के दौरान भी शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसकी उन्होंने चंडी मंदिर थाना पुलिस को लिखित शिकायत भी दी थी लेकिन शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। 
विज्ञापन


गुरुवार रात गांव की महिला दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। इस दौरान दुकान के पास ही बैठकर कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने महिला को अपशब्द कहे। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए और जब उन्होंने विरोध किया तो शराबियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद की सूचना जैसे ही चंडी मंदिर थाना पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम ने घायल को तत्काल सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचा। जहां उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि लोगों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जो लोग भी गांव में अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed