फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute for rupees, 3 injured

रुपयों के विवाद में चली तलवारें, तीन घायल

Mon, 02 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 02 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
dispute for rupees, 3 injured

इंदिरा कॉलोनी और पंचकूला के गांव बुढ़नपुर निवासी युवक के बीच रुपयों के विवाद में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर तलवारें चलीं, जिसमें दो युवक व एक महिला घायल हो गई। सेक्टर-16 के प्रभारी सुरजीत सिंह के अनुसार, पुलिस ने दोनों गुटों का मेडिकल करवाकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गत सायं सेक्टर-9 की मेन रोड पर ऑटो में बैठकर पप्पू, जरीफ और उनके कुछ अन्य साथी जुआ खेल रहे थे। जुए में पप्पू तीन हजार रुपये हार गया। उसने जरीफ  से उधार दिए रुपये मांगे। मना करने पर पप्पू और जरीफ  के बीच बहस बढ़ गई।
विज्ञापन


पप्पू का आरोप है कि जरीफ, उसकी पत्नी मेहरूनिसा अपने अन्य साथियों को साथ लेकर उसके घर आए और उसकी गर्दन पर तेज हथियारों से तीन वार किए। उसकी बाजू पर भी एक वार किया। पप्पू के परिजनों व पड़ोसियों ने उसे सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे गुट के जरीफ  और उसकी पत्नी का कहना है कि पप्पू से 5500 रुपये लेने थे। उसने दंपति को पैसे देने अपने घर बुलाया। वह पप्पू के घर पहुंचे तो उसने अपने साथियों सहित उनकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे मेहरूनिसा को चोटें आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed