फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute due to school copy of childrens, firing

OMG! बच्चे की कॉपी को लेकर भिड़े दो परिवार, फायरिंग

Fri, 04 Sep 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Fri, 04 Sep 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
dispute due to school copy of childrens, firing

बच्चों की स्कूल कॉपी को लेकर दो परिवारों में झगड़ा और मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि गोलीबोरी हो गई।

विज्ञापन

 इसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। मामले में एक औरत की पिटाई कर दी गई। मामला मोहाली के खरड़ में दशमेश नगर का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल मामले की जांच कर रही है। रूपिंदर कौर पत्नी तेजवंत सिंह निवासी दशमेश नगर खरड़ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कोठी नं.398 निवासी कुलवंत सिंह का लड़का उसकी लड़की के साथ चौथी कक्षा में पढ़ता है। कुलवंत सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर उनके घर आई और कहा कि उसके लड़के की कापी उनके घर में है। जब उसने कापी न होने के संबंध में कहा तो वो लड़ने लगी।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि वह मारपीट करके चली गई। इस दौरान कुलवंत सिंह अपने साथियों समेत आया और गालियां देने लगा। उसके एक साथी हरमिंदर सिंह ने घर के बाहर आकर पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक छर्रा उसके भाई हरजिंदर सिंह की बाजू पर लगा और वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचने पर हमलावर उन्हें धमकियां देते हुए भाग गए। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर बलराम राणा ने बताया कि हरमिंदर सिंह निवासी गांव होशियारपुर और कुलवंत सिंह निवासी दशमेश नगर को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed