फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute between two groups over dance in DJ

कपूरथला: डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों में विवाद, रात में दरवाजा खुलवा महिला को मारी दो गोली

Tue, 03 Mar 2020 01:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two groups over dance in DJ
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

गांव भंडाल दोनां में शादी समारोह में डीजे पर डांस करने से रोकने पर दो गुटों में विवाद हो गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो गुटों को शांत करवाया और डीजे बंद करवाया लेकिन इसकी कसक शराब के नशे में धुत्त युवकों में बरकरार रही और रात ढाई बजे दूसरे गुट के घर जाकर पिस्टल से फायर कर दिए। इसमें एक महिला को दो गोली लगी। उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात गांव भंडाल दोनां में एक शादी समारोह चल रहा था। 

विज्ञापन


डीजे पर गांव के लोग थिरक रहे थे। शादी में शराब का भी खूब दौर चल रहा था। इसी बीच लखवीर कौर और उसके परिवार को शादी समारोह में मौजूद हंसराज, उसके बेटे हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी और अंजू सिंह ने डांस करने से रोक दिया। इस पर लखवीर सिंह की इनसे बहस हो गई, जिसने विवाद का रूप अख्तियार कर लिया। खुशी के मौके पर तकरार का माहौल बन गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद करवाया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। 
विज्ञापन


लखवीर कौर के अनुसार रात करीब 2:30 बजे उनके घर का गेट किसी ने खटखटाया। जब उसने गेट खोला तो देखा कि सामने हंसराज, उसका बेटा हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, अंजू सिंह और उनके कुछ साथी खड़े थे, जिन्होंने गेट खुलते ही उस पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पिस्टल से कई फायर किए। दो गोलियां उसकी बाजू और टांग पर लगी। आरोपी इतने में ही नहीं रुके और घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी भी तोड़ डाली। पारिवारिक सदस्यों ने उसे सिविल अस्पताल कपूरथला दाखिल करवाया। थाना सदर की पुलिस ने हंसराज, हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी और अंजू सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed