फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   disclosure: pregnancy check in sant Rampal room

रामपाल के रूम में होती थी प्रेगनेंसी की जांच

Sat, 22 Nov 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 22 Nov 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
disclosure: pregnancy check in sant Rampal room

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बरवाला आश्रम से प्रेगनेंसी टेस्ट करने वाली किट भी बरामद की हैं। इससे पता चलता है कि वहां पर संदिग्ध गतिविधियां होती रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि रामपाल के आश्रम में खास दीक्षा के नाम पर महिलाओं के शारीरिक शोषण किया जाता था। इस आशंका को इसलिए मजबूती मिल रही है क्योंकि आश्रम से पहले ही कंडोम, अश्लील साहित्य, यौन ताकत बढ़ाने वाली दवाएं भी मिली हैं।
विज्ञापन


सतलोक आश्रम के संत रामपाल अपने अनुयायियों के सामने बांझपन का इलाज करने का दावा भी करते थे। शुक्रवार को सर्च अभियान के दौरान यौन रोगों में इस्तेमाल होने वाली देसी दवाओं की पर्चियों के साथ-साथ आश्रम से प्रेगनेंसी किट भी बरामद हुई है। रामपाल बांझ औरतों को उनके इलाज के लिए देशी नुस्खे बताते थे। वे इन नुस्खों को कागज पर लिखकर देते और इसके साथ मंत्र जाप भी लिखा जाता था। रामपाल के बेडरूम से प्रेगनेंसी किट मिलने की पुष्टि हिसार रेंज के आईजी अनिल राव ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतलोक आश्रम में यौन शोषण

disclosure: pregnancy check in sant Rampal room

आईजी हिसार रेंज ने प्रेसवार्ता में बताया कि भारी संख्या में हथियार और आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। तलाशी में तीन 12 बोर की रिवाल्वर, दो डबल बैरल राइफल, दो 315 बोर की राइफल, 19 एयरगन मिली हैं। इसके अलावा दर्जनों एसिड की पिचकारियां भी बरामद हुई हैं। आश्रम से कंचे मारने वाली गुलेल के साथ-साथ पीला पाउडर मिला है।

उन्होंने बताया है कि रामफल की कोठी में बने स्पेशल कमरे से एसआईटी टीम को एक प्रेगनेंसी टेस्ट किट बरामद हुई है। इस किट के मिलने के बाद कई सवाल खडे़ हो गए हैं। आश्रम में यौन शोषण का भी मामला सामने आया है। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि हमारे साथ यहां कई दिनों से लगातार दुराचार हो रहा था।

विरोध करने पर हमें कमरों में बंद कर दिया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यहां लड़कियों और महिलाओं को अलग-अलग कमरों में रखा जाता था। देर शाम तक फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड सर्च अभियान में जुटी थी। पहले भी आश्रम से बाहर आने वाली महिलाएं दबी जुबान में कुछ गलत हरकतों की बात कहती रही हैं।

तीन अनुयायियों को दबोचा, एक महिला बेसुध मिली

disclosure: pregnancy check in sant Rampal room

बरवाला के सतलोक आश्रम में अंध श्रद्धा रखने वाले अब भी आश्रम में छिपे हैं। शुक्रवार को सर्च अभियान के दौरान चार अनुयायियों को निकाला गया। इन लोगों ने कहा कि बाबा लौटकर आएंगे। आश्रम में रामपाल की कोठी के कमरे में छिपे एक युवक को  पुलिस टीम ने शुक्रवार को पकड़ा। उसकी पहचान भिवानी की ढाणी शीलावती निवासी नरेश के रूप में हुई। उसने कहा कि उसे संत रामपाल पर भगवान से ज्यादा विश्वास है।

स्टोर रूम से पुलिस को छत्तीसगढ़ का चांबा निवासी छबीलदास मिला। दोपहर बाद आश्रम में रजाइयों को खंगाला गया तो रजाइयों में मूल रूप से मध्यप्रदेश निवासी यागदार छिपा मिला। यादगार ने बताया कि वह बरवाला में बस अड्डे के पास रेहड़ी लगाता था। वह 14 नवंबर को आश्रम में आया था। उसे रामपाल पर अटूट विश्वास है।

महिला टायलेट की जांच की गई तो यहां एक महिला बेसुध हालात में मिली। करीब 30 वर्षीय महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला को उपचार के लिए बरवाला के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed