फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   disclosure: accused of PU firing also freed Gangster from Punjab police

खुलासा: PU में फायरिंग करने वालों ने ही गैंगेस्टर को भी छुड़वाया

Wed, 27 Apr 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Apr 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
disclosure: accused of PU firing also freed Gangster from Punjab police
पीयू में फायरिंग की जांच - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ पुलिस को शक है कि पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में अंधाधुंध गोलीबारी कर भागे तीनों आरोपियों ने ही गत 29 मार्च को पंजाब पुलिस पर गोलियां बरसा कर गैंगेस्टर पलविंदर सिंह पिंडा को छुड़ाया है।

विज्ञापन


डीएसपी सतीश कुमार का कहना है कि 29 मार्च को चार हथियार बंद बदमाश नाभा सिविल अस्पताल के पास पंजाब पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर पलविंदर सिंह पिंडा को छुड़ा लिया था। पुलिस मान रही है कि पीयू गोलीकांड में फरार तीनों आरोपी  रिंदा, रणजीत सिंह और गोपी का हाथ उस वारदात में भी हो सकता है। इसकी अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दोनों जगह 9 एमएम पिस्टल से गोलियां चलीं
डीएसपी सेंट्रल का कहना है कि दोनों जगह गोलियों के जोखोल और गोलियां मिली हैं वे 9 एमएम की पिस्टल से चली हैं। इससे लगता है कि ये गोलियां एक ही पिस्टल से चली हैं व चलाने वाले भी एक ही लोग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चली बुलेट भेजी जांच के लिए
यूटी पुलिस ने पीयू में मिली गोलियां और खोल सीएफएसएल जांच के लिए भेजी हैं। डीएसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने  के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों जगह फायरिंग एक ही पिस्टल से हुई थी या नहीं। पुलिस कह रही है कि दोनों जगह जो चले हुए बुलेट मिले हैं वे 9 एमएम पिस्टल के ही है।

 
यह था मामला
आठ अप्रैल को पीयू में पूसू व सोई कार्यकर्ताओं के बीच एक फैशन शो के  दौरान बहसबाजी हो गई थी। उसके बाद पूसू की तरफ पीयू स्टुडेंट सेंटर पर सोई कार्यकताओं पर आठ राउंड फायरिंग की गई थी। जिसमें पीयू छात्र संघ अध्यक्ष मनप्रीत औलख की जांघ में गोली लगी थी। पुलिस ने इस मामले में पूसू के रेशम सिंह गोदारा, नवलदीप, रणदीप सिंह, शुषम नोनिया, और रिंदा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।  बाद में पुलिस ने रेशम गोदारा और नवलदीप को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बाकि के तीनों आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed