{"_id":"80c97ed8ac47cd249f9ee9697e5aa76f","slug":"diamond-ring-theft-from-jewellery-shop-by-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर शॉप से महिला ने उड़ाई दो डायमंड रिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलर शॉप से महिला ने उड़ाई दो डायमंड रिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Wed, 06 Aug 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका, चंडीगढ़ हाईवे स्थित मनीमाजरा एनएसी की मार्केट के शोरूम नंबर 847 के अनुराग ज्वेलर से एक महिला ने सेल्समैन को झांसा देकर दो डायमंड की रिंग चोरी करके फरार हो गई। पुलिस ने ज्वेलर शॉप के मालिक अनुराग की शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
दुकानदार अनुराग ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक महिला उनकी दुकान में दाखिल हुई और सेल्समैन को डायमंड की रिंग दिखाने के लिए कहा। जब वह रिंग दिखाने लगी तो उसने और रिंग दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इतने में महिला झांसा देकर एक बॉक्स से दो डायमंड की रिंग चोरी करके उनकी जगह नकली रिंग रख दी। उसके बाद फिर महिला शोरूम से निकल गई। दुकानदार ने इनकी कीमत 70 हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन
वहीं, मनीमाजरा पुलिस ने रिपट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार अनुराग ने बताया कि यह महिला उनकी दुकान में आने से पहले उनके आसपास बनी चार पांच दुकानों पर होकर आई थी। इसके बाद फिर उसने उनकी दुकान से रिंग चोरी की। अनुराग ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है।