फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhanas EWS colony, Dhirendra Murder, Dhanas Murder,

देवर के साथ मिलकर पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Wed, 21 Sep 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dhanas EWS colony, Dhirendra Murder, Dhanas Murder,
Murder - फोटो : Demo Pic
धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में तीन दिन पहले धीरेंद्र की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सारंगपुर थाना पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और देवर (मृतक का भाई) को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


दोनों पर धीरेंद्र की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहने वाला धीरेंद्र चाट पापड़ी बेचने का काम करता था। 16 सितंबर की सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात में वह बहुत शराब पीकर आया था और सुबह कई बार उठाने पर भी नहीं उठा। उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी है। सारंगपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में धीरेंद्र की मौत का कारण गला दबाना सामने आया। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने धीरेंद्र की पत्नी विजय कुमारी और देवर भोजपाल से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने सब कुछ उगल दिया। उनके अनुसार देवर-भाभी में संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने धीरेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सारंगपुर थाना पुलिस ने धीरेंद्र की हत्या के आरोप में विजय कुमारी और उसके भाई भोजपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed